न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12-14 साल के बच्चों को आज से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अपने नागरिकों को टीका लगाने के भारत के प्रयासों में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन है। अब 12-14 आयु वर्ग के युवा टीके के लिए पात्र हैं और 60 से ऊपर के सभी लोग एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। मैं इन आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Mar 2022 10:33:54

12-14 साल के बच्चों को आज से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

देशभर में आज से 12-14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अपने नागरिकों को टीका लगाने के भारत के प्रयासों में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन है। अब 12-14 आयु वर्ग के युवा टीके के लिए पात्र हैं और 60 से ऊपर के सभी लोग एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। मैं इन आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत 12-14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से शुरू हो चुका है। उन्होंने लिखा कि 60+ आयु के सब लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 12-14 साल के बच्चों को बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन Corbevax लगाई जाएगी। वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाएगी, यानी दोनों खुराक में 28 दिनों का अंतर रहेगा। यह गाइडलाइन सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई है। इसके मुताबिक देश में 12-14 साल की उम्र के 7.74 करोड़ बच्चे हैं। वैक्सीनेशन के लिए CoWIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। वैक्सीन सभी को मुफ्त में लगाई जाएगी।

गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 12-14 वर्ष के 22 लाख से भी ज्यादा बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। गुजरात के स्कूलों के अंदर ही बच्चो को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस पूरी प्रकिया में 2500 से ज़्यादा अलग-अलग स्कूल में जाकर बच्चों को वैक्सीन लगाया जाएगा।

भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 180 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिससे 81.4 करोड़ लोगों का संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत ऐसे वक्त पर हो रही है जब वैज्ञानिकों ने जून में कोरोना की नई चौथी लहर आने की चेतावनी दी है। तो ऐसे में किसी भी तरह की कोताही बरतना ठीक नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला