न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान, जो लोग प्रधानमंत्री के साथ नहीं, वो देशद्रोही

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि वर्तमान में धर्मयुद्ध चल रहा है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा है कि इस चुनाव में देश से प्यार करने वाले लोग प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं, जो लोग प्रधानमंत्री के साथ नहीं हैं, वो देशद्रोही हैं।....

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 May 2024 4:49:17

कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान, जो लोग प्रधानमंत्री के साथ नहीं, वो देशद्रोही

नई दिल्ली। भाजपा नेता और संभल के कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि वर्तमान में धर्मयुद्ध चल रहा है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा है कि इस चुनाव में देश से प्यार करने वाले लोग प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं, जो लोग प्रधानमंत्री के साथ नहीं हैं, वो देशद्रोही हैं। अपने बयान में राहुल गाँधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ने कहा था कि वह सरकार बनने पर राममंदिर का फैसला पलट देंगे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह धर्मयुद्ध है, जो राम का नहीं है, वो राष्ट्र का नहीं हो सकता है। अगर इस चुनाव में जो भी लोग इस देश को प्यार करते हैं, वो सब के सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नजर आएंगे। जो मोदी के साथ खड़े नहीं होंगे, वो देशद्रोही कहलाएंगे।"

राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा, "जब राम मंदिर पर फैसला आया तो राहुल गांधी ने अमेरिका के रहने वाले के एक शुभचिंतक के इशारे पर कहा था कि हमारी सरकार बनती है तो हम सुपरपावर कमीशन बनाकर राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे। जब शाह बानो का फैसला पलटा जा सकता है तो राम मंदिर का फैसला क्यों नहीं?"

दो धड़ों में बँट जाएंगी कांग्रेस

इससे पूर्व, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार (4 मई) को कहा कि कांग्रेस जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के तौर पर दो हिस्सों में बंट जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "कांग्रेस फिर दो धड़ों में बंट जाएगी, एक राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी का धड़ा होगा।" उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान में उनकी लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है।"

कृष्णम ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा है, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं - यह अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का आकार ले रहा है, जो 4 जून के बाद फूटेगा। ज्ञातव्य है कि, कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया, जबकि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी