न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना को लेकर कांग्रेस नेत्री का विवादित पोस्ट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने EC को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना की एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। वह पोस्ट वायरल होने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने वह पोस्ट डिलीट कर दिया। कंगना ने इसको लेकर उनकी आलोचना की है। इतना ही नहीं मामला अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक जा पहुंचा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 4:26:43

कंगना को लेकर कांग्रेस नेत्री का विवादित पोस्ट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने EC को लिखा पत्र

नई दिल्ली। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। कंगना पिछले दो साल से लगातार भाजपा को सपोर्ट करती नजर आ रही थीं। वे पीएम मोदी की भक्त हैं। इसी के साथ ही कंगना ने राजनीति में प्रवेश कर लिया है। दो दिन से कंगना अपनी राजनीतिक प्रवेश को लेकर चर्चाओं में थी, वहीं अब उनकी चर्चा कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के कारण हो रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना की एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। वह पोस्ट वायरल होने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने वह पोस्ट डिलीट कर दिया। कंगना ने इसको लेकर उनकी आलोचना की है। इतना ही नहीं मामला अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक जा पहुंचा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के बारे में इस तरह पोस्ट करना और उसके बारे में गलत बातें फैलाना महिलाओं का अपमान है। चुनाव आयोग को सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सभी को यह समझना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी भी महिला के बारे में ऐसे पोस्ट करना मना है, चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या सीधे तौर पर उनका अपमान करना हो। यह महिलाओं की गरिमा का अपमान है। इसलिए महिला आयोग ने मांग की है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले और कार्रवाई करे।

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक बयान में कहा कि सुप्रिया श्रीनेत का व्यवहार असहनीय और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। भारत के चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं का सम्मान करें और गरिमा बनाए रखें।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को एक विवादित पोस्ट किया गया। इसमें कंगना रनौत की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि मंडी में क्या रेट है? इसके वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की है क्योंकि भाजपा ने कंगना को मंडी से लोकसभा का टिकट दिया है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एक व्यक्ति जिसके पास मेरे मेटा अकाउंट (एफबी और इंस्टा) तक पहुंच थी, उसने ही यह आपत्तिजनक पोस्ट की है। इसको बाद में हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी मुझसे परिचित है, वह जानता होगा कि मैं कभी भी किसी महिला के बारे में ऐसा बयान नहीं दूंगी। हालांकि, मुझे अभी ट्विटर पर एक पैरोडी अकाउंट का पता चला है जो मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहा है और इसने ही पूरी शरारत की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी