न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल और उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 4:23:54

हिमाचल और उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा उपचुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के रूप में इन नामों को मंजूरी दे दी है। इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होना है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा उत्तराखंड के चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट से लखपत बुटोला को उपचुनाव में टिकट दिया गया है। वहीं, काजी निजामुद्दीन को हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट से उम्मीदवार गया बनाया है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। भाजपा ने हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी एक बयान में उन 13 विधानसभा क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जहां चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जा चुकी है, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। 24 जून को मतदान पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 10 जुलाई को मतदान होगा और परिणामों की घोषणा 13 जुलाई को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका