न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी का आदेश- UP में एंट्री से पहले दिखानी होगी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक काबू में है। ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से यूपी में दाखिल होने वाले लोगों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 6:19:56

CM योगी का आदेश- UP में एंट्री से पहले दिखानी होगी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक काबू में है। ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से यूपी में दाखिल होने वाले लोगों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की नियंत्रित स्थिति के बीच हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे में 3% पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना की नेगेटिव आरटीपीसीआर (RT-PCR) की रिपोर्ट अनिवार्य होगी और यह रिपोर्ट चार दिनों से अधिक पुरानी न हो। यह नियम सड़क/वायु/रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों पर भी लागू होंगे। जो लोग टीकाकरण की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जा सकती है। इसके साथ ही हाई कोविड पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जाए। प्रदेश आगमन पर इनके एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर किए जाएं। इस संबंध में दिशा-निर्देश आज ही जारी कर दिए गए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सात जनपदों (जनपद अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कसगंज, महोबा, शामली और श्रावस्ती) में अब कोविड का एक भी मरीज नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। यह स्थिति संतोषजनक है। विगत दिवस किसी भी जिले ने दोहरे अंक में नए केस की पुष्टि नहीं हुई। 47 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 28 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

4 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 81 लोग संक्रमित पाए गए। 106 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,715 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,310 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल