न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में गूंजा पहलगाम हमला, प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसदों के बीच 'भारतीय बनाम हिंदू' की बहस

संसद में पहलगाम हमले पर हुई चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने मारे गए लोगों को भारतीय बताया, तो बीजेपी सांसदों ने हिंदू कहकर विरोध जताया। लोकसभा में भारतीय बनाम हिंदू की बहस गरमा गई, प्रियंका ने सुरक्षा विफलता और सरकार की जवाबदेही पर भी कड़े सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 3:59:49

 संसद में गूंजा पहलगाम हमला, प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसदों के बीच 'भारतीय बनाम हिंदू' की बहस

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर जारी चर्चा के दौरान लोकसभा एक बार फिर गर्मा गई। इस बार केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम में मारे गए लोगों को 'भारतीय नागरिक' बताया। लेकिन, भाजपा के सांसदों ने इसका विरोध करते हुए दावा किया कि वे 'हिंदू' थे। नतीजा यह हुआ कि सदन में 'हिंदू-हिंदू' और 'भारतीय-भारतीय' के नारे टकराने लगे।

प्रियंका का स्पष्ट संदेश: “वे इस देश के नागरिक थे, मोहरे नहीं”

लोकसभा में खड़े होकर प्रियंका गांधी ने बैसरन घाटी में मारे गए 25 लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मैं यहां उन सभी भारतीयों के नाम पढ़ना चाहती हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। वे किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं थे। वे भी इंसान थे, इस देश के बेटे थे। वे हमारे जैसे आम नागरिक थे, जिनकी ज़िंदगी की कीमत थी।”

उनकी इस बात पर भाजपा सांसदों ने बीच में टोका-टोकी की और कहा कि मारे गए लोग हिंदू थे, इसलिए उन्हें उस रूप में संबोधित किया जाना चाहिए। लेकिन प्रियंका बार-बार अपने बयान पर कायम रहीं और दोहराया – “वे भारतीय थे, भारतीय हैं और यही उनकी पहचान होनी चाहिए।”

सवालों की बौछार: “देश की सुरक्षा किसकी जिम्मेदारी है?”

अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने हाल ही में रक्षा मंत्री के एक घंटे लंबे संबोधन की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें पहलगाम हमले की मूल वजह पर कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया, “जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में 26 निर्दोष नागरिकों को दिनदहाड़े मार डाला गया, तब यह हमला हुआ कैसे? क्या देश की जनता की सुरक्षा प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? या फिर गृहमंत्री और रक्षा मंत्री की? क्या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) की कोई जवाबदेही नहीं बनती?”

“शरण क्यों दी गई? जंग क्यों रोकी गई?”

प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा, “आप कहते हैं कि पाकिस्तान के पास भारत के समक्ष घुटने टेकने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। फिर बताइए, आपने उसे ‘शरण’ क्यों दी? आतंकी हमारे देश में घुसकर मासूमों को मौत के घाट उतार देते हैं, और आप उन्हें बचाव का रास्ता देते हैं। आपने इस बारे में कभी साफ जवाब क्यों नहीं दिया?”

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही सीजफायर और पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठे, गृहमंत्री ने इतिहास के पन्ने पलटने शुरू कर दिए और बातचीत को नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी के आंसुओं तक ले गए, लेकिन आज की गंभीर स्थिति पर कुछ नहीं कहा।

“मेरी मां के आंसुओं का जिक्र हुआ, जवाब मेरा बनता है”

भाषण के अंतिम हिस्से में प्रियंका गांधी ने निजी दर्द साझा करते हुए कहा, “सदन में मेरी मां के आंसुओं का जिक्र हुआ। तो आज मैं खुद उस पर जवाब दे रही हूं। मेरी मां ने अपने पति को आतंकवादियों के हाथों खोया। वे सिर्फ 44 साल की थीं। उनके आंसू सिर्फ एक पत्नी के नहीं, एक नागरिक के दर्द की अभिव्यक्ति थे। आज जब मैं यहां खड़ी हूं, तो उन 26 परिवारों के दर्द को समझती हूं – क्योंकि मैंने भी वही दर्द झेला है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर