न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप की 50 फीसदी और टैरिफ वाली धमकी पर चीन का पलटवार, दबाव में नहीं झुकेंगे, जवाबी कदम उठाएंगे

2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और भारत सहित 180 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान किया, जिससे वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई। चीन ने जवाब में अमेरिकी वस्तुओं पर 34% टैरिफ लगाया और चेताया कि अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया तो जवाबी कदम उठाए जाएंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध से वैश्विक मंदी की आशंका गहराई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 10:23:20

ट्रंप की 50 फीसदी और टैरिफ वाली धमकी पर चीन का पलटवार, दबाव में नहीं झुकेंगे, जवाबी कदम उठाएंगे

2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत सहित विश्व के 180 से अधिक देशों पर पारस्परिक टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने की घोषणा की। इस फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई और आर्थिक अस्थिरता की आशंका गहराने लगी। ट्रंप के इस कदम से चीन खासा नाराज हुआ और उसने अमेरिका से आने वाले सामानों पर जवाबी कार्रवाई के तहत 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके जवाब में ट्रंप ने चीन को 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दे दी। इस टैरिफ टकराव ने दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं – अमेरिका और चीन – के बीच तनाव बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक मंदी की संभावना को बल मिला है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे झुकेगा नहीं। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि टैरिफ बढ़ाना अमेरिका की 'ब्लैकमेलिंग रणनीति' को दर्शाता है और यदि अमेरिका हमें अपनी शर्तों पर चलाने का प्रयास करता है, तो चीन अंत तक इसका प्रतिरोध करेगा।

चीन ने दी चेतावनी: अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया तो उठाएंगे जवाबी कदम

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका ने टैरिफ दरों में और इजाफा किया, तो चीन भी अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) में किसी को भी जीत नहीं मिलती। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चीन किसी भी प्रकार के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

या है पूरा मामला?

2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 34% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इससे पहले भी अमेरिका 20% टैरिफ लगा चुका है। इस तरह कुल मिलाकर अब तक अमेरिका ने चीन पर 54% तक टैरिफ थोप दिए हैं। ट्रंप के इस एलान के महज 48 घंटे बाद चीन ने करारा जवाब दिया और अमेरिकी वस्तुओं पर 34% जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की। इस प्रतिक्रिया से बौखलाए ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि चीन मंगलवार तक अपना निर्णय वापस नहीं लेता, तो इसी सप्ताह वह चीनी आयात पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन के साथ होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब