न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान से बौखलाया चीन, दर्ज कराई आपत्ति

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता की। वार्ता की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि ताइवान का कोई राष्ट्रपति नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 5:36:48

कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान से बौखलाया चीन, दर्ज कराई आपत्ति

नई दिल्ली। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान से चीन बौखला उठा है। पीएम मोदी के बयान की चीन आलोचना कर रहा है। चीन का कहना है कि नई दिल्ली को ताइवान के अधिकारियों का विरोध करना चाहिए। दरअसल, ताइवान के राष्ट्रपति ने एक दिन पहले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी थी। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ताइवान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए तैयार है। बता दें, चीन ताइवान को एक विद्रोही प्रांत मानता है। चीन ताइवान की भूमि पर अपना कब्जा चाहता है फिर चाहे वह बलपूर्वक ही क्यों न हो।

एक दिन पहले, ताइवान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने पीएम मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर कहा था कि वह दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि की वकालत की। उन्होंने भारत ताइवान सहयोग को विस्तार देने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके गर्मजोशी भरे संदेश के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। मैं पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक और तकनीकी साझेदारी की दिशा में काम करते हुए घनिष्ठ संबंधों की आशा करता हूं।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता की। वार्ता की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि ताइवान का कोई राष्ट्रपति नहीं है। हमने उनके बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। चीन अपने उन राजनयिक साझेदारों का हमेशा विरोध करता है, जो ताइवान के साथ बातचीत पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ चीन है और ताइवान चीन का ही एक हिस्सा है। भारत को ताइवान के अधिकारियों का विरोध करना चाहिए। हमने पीएम मोदी की टिप्पणी का विरोध किया है।

चीनी रक्षा मंत्री ने शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम में कहा था कि हम ताइवान की स्वतंत्रता को रोकने के लिए दृढ़ कार्रवाई करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की ऐसी कोई भी साजिश सफल न हो। ताइवान को चीन से अलग करने की जो भी हिम्मत करेगा, वह स्वयं समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक चीनी अधिकारी ने कहा कि हाल ही में किए गए सैन्य अभ्यास अलगाववादियों को दंडित करने के लिए डिजाइन किए गए थे, न कि ताइवान को। उन्होंने कहा कि ताइवान की जनता पीएलए से उनकी रक्षा करने का आह्वान करते हैं, यह धारणाएं सरासर मूर्खता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका