न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा स्पीकर और 5 अन्य महत्वपूर्ण विभागों के साथ NDA के संयोजक की माँग कर सकते हैं चन्द्रबाबू नायडू

इन चर्चाओं में कहा जा रहा है कि चन्द्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के लिए भाजपा से लोकसभा अध्यक्ष का पद माँग सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 6:06:35

लोकसभा स्पीकर और 5 अन्य महत्वपूर्ण विभागों के साथ NDA के संयोजक की माँग कर सकते हैं चन्द्रबाबू नायडू

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों ने राजनीतिक विश्लेषकों, नेताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी हैरान कर दिया है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा जहाँ अपने दम पर बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है, तो वहीं 18वीं लोकसभा में भाजपा के साथ अहम भूमिका में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) होने वाली है।

वहीं दूसरी ओर सरकार का गठन होने से पूर्व ही NDA में विभागों को लेकर चर्चाएँ होने लग गई हैं। इन चर्चाओं में कहा जा रहा है कि चन्द्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के लिए भाजपा से लोकसभा अध्यक्ष का पद माँग सकती है। इस पद के अतिरिक्त वह 5 और अहम मंत्रालय भी एनडीए गठबंधन से माँग सकते हैं। साथ ही चर्चाएं हैं कि चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का संयोजक बनाए जाने पर विचार हो सकता है। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी कर सकते हैं।

इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा अपने बूते पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उसे 272 का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है। वह 240 सीटों के साथ देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जरूर सामने आई है लेकिन वह सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।
सरकार बनाने के लिए भाजपा को अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिनमें चन्द्रबाबू नायडू की TDP सबसे बड़ृी सहयोगी पार्टी है, जिसे आंध्र प्रदेश में 16 सीटें मिली हैं। आज एनडीए की मीटिंग है। इस मीटिंग से पहले टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा बयान दिया है।

आज दिल्ली में एनडीए के मीटिंग है जिसमें एनडीए के सभी दल हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग के लिए नायडू भी कुछ देर में रवाना होंगे। मीटिंग के लिए रवाना होने से पहले नायडू ने एक बड़ा बयान दिया है। नायडू ने कहा, “मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं और रहेंगे। मैं एनडीए की मीटिंग में शामिल होने जा रहा हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा