Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमवार को शेयर बाजार में फिर दिखी खरीदारी, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, IT-मीडिया शेयरों में आया उछाल

एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार सोमवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 443.46 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,476.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 131.36 (0.55%) अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 5:28:13

सोमवार को शेयर बाजार में फिर दिखी खरीदारी, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, IT-मीडिया शेयरों में आया उछाल

नई दिल्ली। एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार सोमवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 443.46 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,476.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 131.36 (0.55%) अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिर खरीदारी दिखी। इससे पहले शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ था। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.56 फीसदी या 443 अंक की बढ़त के साथ 79,476 पर बंद हुआ। यह आज अधिकतम 79,561 तक गया था। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.47 फीसदी या 112 अंक की बढ़त लेकर 24,123 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सोमवार को सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा में 2.99 फीसदी, विप्रो में 2.34 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.17 फीसदी, ग्रेसिम में 2.06 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.99 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में 2.10 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 0.82 फीसदी, एसबीआई में 0.75 फीसदी, आयशर मोटर्स में 0.75 फीसदी और डॉ रेड्डी में 0.71 फीसदी दर्ज हुई।
सोमवार को सबसे अधिक तेजी मीडिया और आईटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 2.42 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.97 फीसदी बढ़त दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.44 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.49 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.90 फीसदी, एफएमसीजी में 0.70 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.70 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.14 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.52 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.15 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.80 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.38 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल कैप हेल्थकेयर में 0.83 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.76 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका