न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आनन्द का राजनीति में दुबारा प्रवेश, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की राजनीति में दुबारा प्रवेश करने जा रहे हैं। अब विधानसभा उपचुनावों में उत्तराखंड और पंजाब के जरिए उन्हें फिर राजनीति में सक्रिय किए जाने की तैयारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 7:43:34

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आनन्द का राजनीति में दुबारा प्रवेश, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की राजनीति में दुबारा प्रवेश करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख मायावती द्वारा उन्हें अपरिपक्व बताकर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के पद और अपने उत्तराधिकार से हटा दिया था। अब विधानसभा उपचुनावों में उत्तराखंड और पंजाब के जरिए उन्हें फिर राजनीति में सक्रिय किए जाने की तैयारी है। दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मायावती के बाद दूसरे नंबर पर उनका नाम है।

लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद को हटाकर पार्टी प्रमुख मायावती ने आम लोगों के साथ-साथ राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया था। अब जब उन्हें दो राज्यों के विधानसभा उपचुनावों में प्रभारी बनाया गया है तो माना जा रहा है कि बसपा में एक बार फिर धीरे-धीरे उनकी सक्रियता बढ़ेगी।

लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद के प्रचार अभियान को काफी अक्रामक माना गया था। उनके कुछ भाषणों की काफी चर्चा हुई थी। ऐसे ही एक भाषण के बाद एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। तब कई राजनीतिक जानकारों का कहना था कि आकाश के तेवरों से बसपा में एक बार फिर कुछ हलचल दिखने लगी है। इसी दौरान पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद से पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर का पद और अपना उत्तराधिकार वापस ले लिया। तबसे पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान और अब तक आकाश आनंद राजनीति में सक्रिय नज़र नहीं आए। लेकिन अब एक बार फिर वह बसपा के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि अभी भी पार्टी में उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है।

लेकिन दो राज्यों में स्टार प्रचारक बनाए जाने से यह माना जा रहा है कि अब वह धीरे-धीरे सक्रिय होंगे। बसपा सुप्रीमो के इस फैसले की राजनीति गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। कई जानकारों का कहना है कि मायावती आकाश आनंद को देर-सबेर राजनीति में लाएंगी ही। वह इसके लिए उन्हें काफी समय से तैयार कर रही हैं। जानकारों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी सुप्रीमो ने आकाश आनंद को शायद इसलिए हटाया क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि आकाश किसी विवाद में फंसें।

इस चुनाव में बसपा शून्य पर सिमट कर रह गई है। कई जानकारों का कहना है कि मायावती यह भी नहीं चाहती थीं कि हार की जिम्मेदार आकाश को ठहराया जाए। आकाश पहले भी यूपी से बाहर दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इस बार भी रणनीति यही है कि पहले उन्हें दूसरे राज्यों में सकिय किया जाए फिर धीरे-धीरे यूपी में भी वह सक्रिय नज़र आने लगेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव तक उन्हें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतारा जा सकता है।

बसपा सु्प्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की सियासत में एंट्री करीब सात साल पहले हुई थी। तब शुरू-शुरू में मायावती ने कुछ बैठकों में उनका परिचय करवाया था। कुछ समय बाद उन्हें राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया। आकाश आनंद को यूपी से बाहर कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का जिम्मा दिया गया था।

लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद ने रैलियां शुरू कीं तो उनके भाषणों की चर्चा होने लगी। ऐसी ही एक रैली में उनके भाषण पर विवाद हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एफआईआर करा दी। इसके कुछ समय बाद सात मई 2024 को पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी और राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल