न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव पूर्व बसपा को लगा एक और बड़ा झटका, मलूक नागर ने छोड़ी पार्टी, RLD में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। उत्तरप्रदेश के बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलूक नागर बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 12:44:37

चुनाव पूर्व बसपा को लगा एक और बड़ा झटका, मलूक नागर ने छोड़ी पार्टी, RLD में हुए शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। उत्तरप्रदेश के बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलूक नागर बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। इस्तीफ के बाद बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि बड़ी मजबूरी में पार्टी छोड़ रहा हूं।

गौरतलब है कि मायावती ने नागर का टिकट काटकर बिजनौर से चौधरी बिजेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो बीएसपी छोड़कर किसी और दल में शामिल हो सकते हैं।

मलूक नागर की गिनती मायावती के भरोसेमंद नेताओं में होती थी। 2009 और 2014 में मेरठ और बिजनौर सीट से चुनाव हारने के बाद भी बीएसपी सुप्रीमो ने उन पर भरोसा जताया था और 2019 में फिर बिजनौर से प्रत्याशी बनाया था। सपा के साथ गठबंधन का फायदा मिलने की वजह से उन्हें जीत मिली और वो संसद में पहुंचे। इसके अलावा मलूक नागर की गिनती यूपी के सबसे अमीर सांसदों में भी होती है।

इससे पहले अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय, लालगंज से पहली बार सांसद बनी संगीता आजाद और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी बीएसपी छोड़ चुके हैं। रितेश पांडेय और संगीता आजाद ने भाजपा का दामन थामा है, जबकि कुंवर दानिश अली कांग्रेस में चले गए हैं। वहीं अफजाल अंसारी को गाजीपुर से सपा ने टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। पिछले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें बहुजन समाज पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं समाजवादी पार्टी सिर्फ पांच सीटें ही जीत सकी थी। इस चुनाव के बाद दोनों ही पार्टियों ने अपना गठबंधन तोड़ लिया था।

देश में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

देश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में सात चरणों में चुनाव होंगे और चार जून को मतगणना होगी। 19 अप्रैल को पहले, 26 अप्रैल को दूसरे, 7 मई को तीसरे, 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवें, 25 मई को छठे और एक जून को आखिरी चरण का मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी