न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्दीराम को खरीदने की तैयारी में ब्लैकस्टोन, हजारों करोड़ की होगी डील

नमकीन भुजिया और स्नैक्स से जुड़ी देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हल्दीराम में प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है। इस खरीद के लिए डील होने पर हल्दीराम को 70,000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 6:13:29

हल्दीराम को खरीदने की तैयारी में ब्लैकस्टोन, हजारों करोड़ की होगी डील

नई दिल्ली। नमकीन भुजिया और स्नैक्स से जुड़ी देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हल्दीराम में प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है। इस खरीद के लिए डील होने पर हल्दीराम को 70,000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल सकता है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार ब्लैकस्टोन और उसके कंसोर्टियम पार्टनर्स अबु धाबी इवेस्टमेंट अथॉरिटी और सिंगापुर जीआईसी लंबे समय से हल्दीराम के प्रमोटर्स अग्रवाल फैमिली के सदस्यों के साथ इस डील को लेकर दिल्ली और नागपुर दोनों ही जगह बात कर रही है। पहले महंगे वैल्यूएशन के चलते बातचीत में पेंच फंस गया था लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में फिर से डील को लेकर बात शुरू हो गई है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैकस्टोन की कंसोर्टियम हल्दीराम में 76 फीसदी हिस्सेदारी खऱीदने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में सोर्से के हवाले से बताया गया कि हल्दीराम के वैल्यूएशन को लेकर अग्रवाल फैमिली के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत हुई है। अग्रवाल फैमिली हल्दीराम में 76 फीसदी कंट्रोलिंग स्टेक ब्लैकस्टोन कंसोर्टियम को नहीं बेचना चाहती है, क्योंकि परिवार के सदस्य बिजनेस में अपनी ज्यादा हिस्सेदारी को बनाये रखना चाहते हैं। कुछ परिवार के सदस्य केवल 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं लेकिन मौजूदा दौर की जो बातचीत चल रही है उसमें 74 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर सहमति बन सकती है।

ब्लैकस्टोन के साथ हल्दीराम की डील हो गई तो भारत के इतिहास में सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील होगी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लैकस्टोन के साथ बातचीत टूट भी सकती है क्योंकि हल्दीराम के प्रमोटर्स आईपीओ के जरिए भी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकते हैं।

ये कंपनी भी है रेस में

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकस्टोन और उनके सहयोगियों के अलावा बेन कैपिटल की निगाह भी हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड पर है। बेन कैपिटल ने हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड से कई बार को लेकर बात भी की है। लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई।

परिवार कर रहा दोनों कम्पनियों के विलय पर विचार

दिल्ली और नागपुर स्थित अग्रवाल परिवार अपनी एफएमसीजी बिजनेस को विलय करने के प्रोसेस पर काम कर रहे हैं। हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को हल्दीराम स्नैक फूड प्राइवेट लिमिटेड में विलय किया जा रहा है। नई कंपनी में दिल्ली ब्रांच की 56 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि नागपुर स्थित ब्रांच के पास 44 फईसदी हिस्सेदारी रहेगी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की तरफ से विलय को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही ये इस प्रोसेस को पूरा कर लिया जाएगा।

आईपीओ का भी है विचार

पिछले महीने ब्लूमबर्ग के हवाले से ये रिपोर्ट सामने आई थी कि अग्रवाल फैमिली अपने कारोबार का आईपीओ लाने पर भी विचार कर रही है। प्रमोटर्स 12 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन चाहते हैं लेकिन प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स 8 से 8.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन देने को तैयार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका