न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ भाजपा ने सोशल मीडिया पर छेड़ा अभियान

पीएम मोदी के 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 'नमो नवमतदाता सम्मेलन' को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए अभियान छेड़ दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 1:08:57

'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ भाजपा ने सोशल मीडिया पर छेड़ा अभियान

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए भाजपा देशव्यापी अभियान चला रही है। भाजपा का युवा मोर्चा 'नमो नवमतदाता अभियान' के अंतर्गत पहले से ही देश के स्कूल-कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, खेल के मैदानों और कोचिंग सेंटरों से लेकर घर-घर तक अभियान चला कर 18-23 वर्ष के युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान चला रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित 5 हजार स्थानों पर एकत्र हुए फर्स्ट टाइम वोटर्स यानी नव मतदाताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन 'नमो नवमतदाता सम्मेलन' को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे।

पार्टी ने इस सम्मेलन के लिए युवा मोर्चा को देश के इन 5 हजारों स्थानों में से प्रत्येक स्थान पर कम से कम एक हजार युवाओं को एकत्र करने का लक्ष्य दिया है ताकि इन सभी 5 हजार स्थानों पर कुल मिलाकर 50 लाख नए मतदाता एकत्र होकर सीधे प्रधानमंत्री मोदी से लाइव जुड़ सकें।

युवा मोर्चा ने देश के एक करोड़ से ज्यादा नए वोटर्स को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा हुआ है।

पीएम मोदी के 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 'नमो नवमतदाता सम्मेलन' को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए अभियान छेड़ दिया है।

पार्टी मेरा पहला वोट मोदी के हैशटैग के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवाओं से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ने की अपील करते हुए कह रही है, "नये मतदाता, नये सपने, नये अवसर ! यदि आप पहली बार मतदान कर रहे हैं, तो 25 जनवरी 2024 को नमो नवमतदाता सम्मेलन के लिए पीएम मोदी से जुड़ना न भूलें।"

आपको बता दें कि नए वोटर्स के रेजिस्ट्रेशन के लिए भाजपा ने पहले से ही मिस्ड कॉल अभियान के तहत एक नंबर भी जारी किया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी