न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, राहुल गाँधी के बयानों की शिकायत के साथ रोक लगाने की माँग

आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उससे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के बयानों की शिकायत की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Apr 2024 3:33:31

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, राहुल गाँधी के बयानों की शिकायत के साथ रोक लगाने की माँग

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 3 सप्ताह बाद मतदान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू होने वाली है। इससे पहले चुनाव लड़ रही पार्टियों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनावी सभाओं का आयोजन करना शुरू कर लिया है। इन सभाओं में उम्मीदवारों द्वारा एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला जा रहा है। ऐसे में इसकी शिकायतें चुनाव आयोग तक की जा रही हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उससे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के बयानों की शिकायत की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।

भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा लगातार और बार-बार इस तरह के बयान देने का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से नोटिस देने की बजाय कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा ने आयोग से राहुल गांधी के भाषण पर रोक लगाने की भी मांग की है।

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के सामने कई बातें रखी है। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव एक फिक्स्ड मैच की तरह है, केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग में अपने व्यक्ति बैठा दिए हैं। राहुल गांधी ने ईवीएम के मिसयूज़ को लेकर भी बातें कही, जबकि, चुनाव आयोग कई बार यह कह चुका है कि ईवीएम को टेम्पर नहीं किया जा सकता है।

पुरी ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना जारी रखते हुए आगे कहा कि उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोगों को मिले संवैधानिक अधिकारों को छीनने का गलत आरोप लगाया। राहुल गांधी ने देश के टुकड़े-टुकड़े होने और देश में आग लगने की बात भी कही, जो आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं। पुरी ने आगे बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के रवैए की भी चुनाव आयोग से शिकायत की है।

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार लगातार संवैधानिक संस्थाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असंसदीय बयान दे रहे हैं। वह इस तरह के बयान पचासों बार दे चुके हैं इसलिए चुनाव आयोग को उनके भाषण देने पर रोक लगा देनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी