न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा ने मुझसे पार्टी में शामिल होने या जेल जाने के लिए संपर्क किया: आप नेता आतिशी

भाजपा ने मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क किया और यह कहलवाया है कि अगर मैं भाजपा में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 4:05:37

भाजपा ने मुझसे पार्टी में शामिल होने या जेल जाने के लिए संपर्क किया: आप नेता आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजे जाने के एक दिन बाद ही दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आतिशी का कहना है, 'भाजपा ने मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क किया और यह कहलवाया है कि अगर मैं भाजपा में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।' आप नेता ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर पार्टी को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

आतिशी ने कहा, "मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि हम आपसे नहीं डरेंगे। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम भगत सिंह के सहयोगी हैं। हम संविधान को बचाना जारी रखेंगे और लोगों को इसके तहत बेहतर जीवन देने के लिए काम करेंगे।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम चुनाव से पहले आने वाले दो महीनों में राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज सहित कुछ और नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसी गिरफ्तार करेगी।

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय आप के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहे हैं क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बावजूद पार्टी नहीं टूटेगी। लोकसभा चुनाव से पहले आने वाले दो महीनों में वे 4 और आप नेताओं को गिरफ्तार करेंगे। इनके नाम हैं- सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा और मैं।

आप नेता का यह खुलासा प्रवर्तन निदेशालय के इस दावे के एक दिन बाद आया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के दौरान आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, आप सुप्रीमो ने उन्हें बताया कि "विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे और विजय नायर के साथ उनकी बातचीत सीमित थी।"

पार्टी के पूर्व संचार प्रभारी नायर इस मामले के आरोपियों में से एक हैं। वह फिलहाल जेल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स