न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा चुनावों में भी लगा भाजपा को बड़ा झटका, 13 में से सिर्फ 2 सीटों पर मिली जीत

लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की खाली हुई 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है। उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लगा है। पार्टी 13 में से महज 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। अब तक चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा सीटों तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 10:22:42

विधानसभा चुनावों में भी लगा भाजपा को बड़ा झटका, 13 में से सिर्फ 2 सीटों पर मिली जीत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की खाली हुई 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है। उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लगा है। पार्टी 13 में से महज 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। अब तक चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा सीटों तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, बिहार में NDA और INDIA दोनों गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी ने अहम बढ़त बना ली है।

बिहार के परिणामों ने चौंकाया

उपचुनाव में सबसे चौंकाने वाला परिणाम बिहार की रुपौली सीट का रहा जहां निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने सत्ताधारी जेडीयू के कलाधर मंडल को 8 हजार से अधिक वोटों से हराया। बता दें कि इस सीट से जेडीयू ने जहां कलाधर मंडल को मैदान में उतारा था तो वहीं आरजेडी ने बीमा भारती को मैदान में उतारा था। बीमा भारती ही यहां से पहले जेडीयू की विधायक थी। लेकिन बाद में वह आरजेडी में शामिल हो गईं, जिसके बाद सीट खाली हो गईं। बीमा भारती ने पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

पंजाब में झाड़ू ने किया विपक्ष का सफाया

पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। AAP ने यहां से मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा था। उन्होंने भाजपा के शीतल अंगुराल को 37000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। भगत को 55246 वोट मिले, जबकि अंगुराल को 17921 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही और उसकी उम्मीदवार सुरिंदर कौर को सिर्फ 16757 वोट मिले।

हिमाचल में कांग्रेस से पिछड़ी

हिमाचल की तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस दो और बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। प्रदेश की देहरा सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है। वहीं, नालागढ़ सीट पर भी कांग्रेस नेअपना परचम लहराया है। हालांकि हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी ने अपनी लाज बचा ली है।

उत्तराखण्ड में भी कांग्रेस

उत्तराखंड में मंगलौर और बदरीनाथ सीटों पर उप चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। दोनों ही सीटों पर भाजपा को मात देकर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। दोनों ही सीटों पर भाजपा शुरुआत से पिछड़ते आई और कभी भी कांग्रेस को टक्कर देती नजर नहीं आई। दसवें राउंड की मतगणना के बाद मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी मो. निजामुद्दीन विजेता घोषित हुए। वहीं बद्रीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पहले से आखिरी राउंड तक की वोटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला से पिछड़ते चले गए।

विक्रवांडी सीट पर DMK की जीत पक्की

दक्षिण भारत की एक मात्र विक्रवांडी सीट पर द्रमुक उम्मीदवार शिवा अपने प्रतिद्वंद्वी पीएमके उम्मीदवार अंबुमणि से 70 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है। 3 बजे तक मतों की गणना के दौरान शिवा को 124053 वोट मिले हैं, जबकि अंबुमणि को महज 56296 वोट ही मिला हैं। बता दें कि इस उपचुनाव में द्रमुक और पीएमके के बीच सीधी टक्कर है।

कभी कांग्रेस का गढ़ रहे अमरवाड़ा पर BJP का कब्जा

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को हरा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भाजपा ने इस सीट पर कमलेश प्रताप सिंह को उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने धीरन शाह को अपना प्रत्याशी बनाया था। यहां से कांग्रेस की हार को बड़ी झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह सीट कभी कमलनाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में है। इस बार के आम चुनावों में छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने हरा दिया था। शुरुआती रुझानों में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने बढ़त बनाई हुई थी। ऐसा लग रहा था कि आखिरी राउंड तक वो ये बढ़त बनाने में कामयाब रहेंगे और जीत दर्ज करेंगे। लेकिन 19 वें राउंड के बाद धीरन शाह पिछड़ गए। वहीं, अंतिम राउंड के बाद भाजपा के कमलेश शाह 3252 वोटों से जीत गए।

बंगाल में दीदी का जलवा बरकरार

बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘दीदी’ का जलवा दिखा है। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए BJP का सूपड़ा साफ कर दिया। सूबे की चारों रायगंज, बागदा, राणाघाट और मानिकतला सीट पर टीएमसी उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका