न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय सिंह को जमानत देने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछे कई सवाल-जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 4:15:45

संजय सिंह को जमानत देने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछे कई सवाल-जवाब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। इससे पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कई प्रकार के सवाल जवाब किए। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मंगलवार को पूछा कि क्या संजय सिंह को और अधिक समय तक हिरासत में रखने की आवश्यकता है। लंच से पहले हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने ईडी की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू से कहा कि वह लंच के बाद बताएं कि क्या संजय सिंह को और अधिक समय तक हिरासत में रखने की जरूरत है या नहीं।

जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस पी बी वराले की पीठ ने ASG राजू से कहा कि सिंह के पास से तो कोई धन बरामद नहीं हुआ है और दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने को लेकर उन पर लगे आरोप की जांच मामले की सुनवाई के दौरान भी की जा सकती है। इसके अलावा पीठ ने कहा कि सिंह छह महीने जेल में बिता भी चुके हैं, तो क्यों नहीं उन्हें जमानत दे दी जाय?

कोर्ट ने जब पूछा तो अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वह लंच के बाद सिंह की गिरफ्तारी और हिरासत के खिलाफ उनकी दलीलों का जवाब देंगे। सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। लंच बाद जब दोबारा सुनवाई हुई तो अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि संजय सिंह की हिरासत को और आगे बढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले खंडपीठ के दो जजों ने ईडी के पक्षकार और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल से सख्त लहजे में हिरासत की अवधि बढ़ाने पर सवाल किया। जस्टिस दत्ता ने ASG से पूछा, "मिस्टर राजू कृपया ध्यान रखें कि हमें धारा-45 के तहत याचिकाकर्ता के पक्ष में निरीक्षण करना है। कृपया परीक्षण के दौरान इसके निहितार्थ को आप समझें। इसलिए इस बारे में निर्देश प्राप्त करें कि क्या आपको और हिरासत की आवश्यकता है या नहीं?"

जस्टिस खन्ना ने भी इस दौरान एएसजी से पूछा, "हमें इन कारकों को ध्यान में रखना होगा। विटनेस बॉक्स के सामने उसका परीक्षण किया जाना है। 6 महीने से वह अंदर है। क्या आप निर्देश ले सकते हैं और 2 बजे वापस आ सकते हैं?" इस पर एएसजी ने कहा कि मैं कोशिश करूंगा लेकिन उन्होंने गुरुवार तक का समय मांगा।

संजय सिंह के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इसका पुरजोर विरोध किया और कहा, "मीलॉर्ड यह अच्छी स्थिति नहीं है। इसे दोपहर के लंच के बाद निपटाया जा सकता है। मैं सिर्फ 15 मिनट ही लूंगा। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि मामले को आगे के लिए मत टालिए और दोपहर बाद ही सुनवाई पूरी कीजिए।" इससे पहले सिंघवी ने कहा कि जांच एजेंसी के पास उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। 25000 डॉक्यूमेंट्स में इसका भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है कि उनके यहां से कितने पैसे की बरामदगी हुई है।

ज्ञातव्य है कि प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को पिछले साल चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चार अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किए गए सिंह ने हाई कोर्ट के समक्ष इस आधार पर जमानत का अनुरोध किया था कि वह तीन महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं है। हाई कोर्ट ने 7 फरवरी को सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन निचली अदालत को सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था। इसके बाद, सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी