Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिर लगी फटकार, माफी मांगने के एटीट्यूड पर उठाए सवाल

योग गुरु बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिर फटकार लगी। इस बार सहयोगी बालकृष्ण के साथ दोबारा माफी मांगने गए पतंजलि प्रमुख के एटीट्यूड पर अदालत ने सवाल उठाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 6:39:12

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिर लगी फटकार, माफी मांगने के एटीट्यूड पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिर फटकार लगी। इस बार सहयोगी बालकृष्ण के साथ दोबारा माफी मांगने गए पतंजलि प्रमुख के 'एटीट्यूड' पर अदालत ने सवाल उठाए। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि आपने तीन बार निर्देशों का उल्लंघन किया है। रामदेव और बालकृष्ण का कहना है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

मंगलवार को शीर्ष अदालत में पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ जारी अवमानना केस पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस ए अमानुल्लाह की बेंच ने कहा कि उन्होंने योग के लिए काफी कुछ किया है। बेंच का कहना है, 'आपने योग के लिए जो किया है, उसपर हम आपका सम्मान करते हैं।'

इधर, रामदेव बाबा ने भी साफ किया है कि उनका मकसद सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को कम करना नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह भविष्य में और भी ज्यादा सतर्क रहेंगे। सुनवाई के दौरान जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। कोर्ट ने कहा, 'हमने अब तक तय नहीं किया है कि आपको माफ करना है या नहीं। आपने तीन बार (निर्देशों का) उल्लंघन किया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम पिछले आदेशों पर भी विचार कर रहे हैं। आप इतने भोले नहीं हैं कि आपको नहीं पता कि कोर्ट में क्या हो रहा है।' साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 23 अप्रैल तय की है। रामदेव और बालकृष्ण दोनों को ही कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। योग गुरु ने कहा, 'मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है।'

दो बार पहले माँग चुके माफी

खास बात है कि इससे पहले बाबा रामदेव दो बार माफी मांग चुके हैं, लेकिन अदालत ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बीते सप्ताह हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने योग गुरु के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार को भी जमकर फटकार लगाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका