न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बोले अमित शाह, यह नियमित फैसला नहीं है, विशेष उपचार दिया गया

अरविंद केजरीवाल को दी गई अंतरिम जमानत को विशेष उपचार करार दिया। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, "मेरा मानना है कि यह कोई नियमित फैसला नहीं है। इस देश में बहुत सारे लोग मानते हैं कि विशेष उपचार दिया गया है।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 7:50:34

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर बोले अमित शाह, यह नियमित फैसला नहीं है, विशेष उपचार दिया गया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दी गई अंतरिम जमानत को विशेष उपचार करार दिया। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, "मेरा मानना है कि यह कोई नियमित फैसला नहीं है। इस देश में बहुत सारे लोग मानते हैं कि विशेष उपचार दिया गया है।"

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मार्च के आखिरी हफ्तों में गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआत में ईडी की कस्टडी में रहने के बाद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के चलते केजरीवाल को एक जून तक के लिए राहत दी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि, दो जून को वापस जेल जाना होगा। अमित शाह ने इसी फैसले पर टिप्पणी की है और कहा है कि यह कोई रूटीन जजमेंट नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल के उन दावों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दिल्ली के सीएम ने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। अमित शाह ने कहा, ''पीएम मोदी 2029 तक रहेंगे (प्रधानमंत्री) और अरविंद केजरीवाल आपके लिए मेरे पास एक बुरी खबर है। 2029 के बाद भी पीएम मोदी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे।''

आप प्रमुख के बयान को अदालत की अवमानना बताते हुए अमित शाह ने कहा, ''मेरा मानना है कि यह स्पष्ट रूप से सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है. वह यह कहना चाह रहे हैं कि अगर कोई जीत कर आता है तो सुप्रीम कोर्ट उसे जेल नहीं भेजता, भले ही वह दोषी। जिन न्यायाधीशों ने उन्हें जमानत दी, उन्हें सोचना होगा कि उनके फैसले का उपयोग या दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है।"

केजरीवाल के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जेल के अंदर गुप्त कैमरे लगाए हैं, अमित शाह ने कहा, "तिहाड़ उनके (दिल्ली सरकार) प्रशासन के अंतर्गत आता है। वे झूठ बोलते रहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"

जमानत दिशा निर्देशों के अनुसार, केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और यहां तक कि दिल्ली सचिवालय भी नहीं जा सकते। उनसे मामले के बारे में टिप्पणी न करने या किसी गवाह से बातचीत न करने को भी कहा गया है। उन्हें 2 जून तक जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी