Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में अखिलेश यादव का अजीब कथन, 80 सीटें जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं

मुझे ईवीएम पर ना कल भरोसा था, ना आज है और अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाऊं तो भी हमें ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 2:26:25

संसद में अखिलेश यादव का अजीब कथन, 80 सीटें जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं

नई दिल्ली। लोकसभा सत्र के सातवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान सबसे पहले संबोधन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भाषण दे रहे हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए ईवीएम पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे ईवीएम पर ना कल भरोसा था, ना आज है और अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाऊं तो भी हमें ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा।” अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्होंने अपने चुनावी भाषण के दौरान भी कहा था वे ईवीएम को हटाएंगे। उन्होंने कहा, “ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है और जब तक ईवीएम नहीं हटेगा हम समाजवादी लोग उस बात पर अड़े रहेंगे।”

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है और कहा है कि आयोग और सरकार कुछ चुनिंदा लोगों पर मेहरबान रही। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान जब देश में मॉडल कोड कोड ऑफ कंडक्ट लागू हुआ तो चुनाव आयोग के तौर तरीके से संस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, “यह संस्था निष्पक्ष होगी तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।”

फैजाबाद में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शायद यह भगवान राम की इच्छा थी। यादव ने कहा, "होई वही जो राम रची राखा (जो भी राम ने योजना बनाई है, वही होगा)।" फैजाबाद के सांसद और सपा नेता अवधेश कुमार यादव के बगल में बैठे थे। अखिलेश ने कहा, "... अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक जीत है..."

अखिलेश यादव ने इस दौरान अयोध्या का जिक्र कर भाजपा के जख्मों पर नमक छिड़कने की कोशिश की। उन्होंने एक पद सुनाते हुए कहा, होई वही जो राम रुचि राखा। यह बात उन्होंने अयोध्या में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद की जीत और भाजपा की हार की तरफ इशारा करते हुए कही है।
अखिलेश ने इस दौरान एक कविता भी सुनाई जिससे सदन का माहौल हल्का होता दिखा। इससे पहले अखिलेश ने लोकसभा में कई दूसरे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा है कि चुनाव के नतीजों ने तोड़ने वाली राजनीति को तोड़ दिया है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है। अखिलेश यादव ने आरक्षण, गन्ना भुगतान जैसे मुद्दों पर केंद्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा।

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे सदन को संबोधित करेंगे। कल राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान के बाद संसद में घमासान मचा हुआ है, जिसके बाद पीएम आज भाषण देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका