न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: फॉयसागर झील और किंग एडवर्ड मेमोरियल भवन का बदला नाम, अब हुए वरुण सागर और महर्षि दयानंद विश्रांति गृह

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार अजमेर शहर की प्रमुख झील फॉयसागर का नाम राज्य सरकार ने बदल दिया है। फॉय सागर को अब वरुण सागर के नाम से जाना जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 6:49:29

अजमेर: फॉयसागर झील और किंग एडवर्ड मेमोरियल भवन का बदला नाम, अब हुए वरुण सागर और महर्षि दयानंद विश्रांति गृह

अजमेर। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार अजमेर शहर की प्रमुख झील फॉयसागर का नाम राज्य सरकार ने बदल दिया है। फॉय सागर को अब वरुण सागर के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि 132 साल पहले इस झील का नाम अंग्रेज इंजीनियर सर फॉय के नाम पर रखा गया था। इस मामले में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने प्रयास किया था। झील का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बुधवार को अजमेर नगर निगम ने झील का नाम बदलने को लेकर आदेश भी जारी कर दिए।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि देश की आजादी के बाद भी अजमेर में कई स्थानों के नाम गुलामी के प्रतीक बने हुए थे। ये गुलामी के प्रतीक कचोटते भी थे, लेकिन हम इनके नामों को नहीं बदल पाए। फॉयसागर अंग्रेज हुकूमत के समय इंजीनियर रहे सर फॉय के नाम पर रखा गया था। इस बात को 132 वर्ष हो चुके हैं। झील से शहर और रेलवे को जलापूर्ति हुआ करती थी। आजादी के बाद भी यह फॉयसागर गुलामी के प्रतीक के रूप में नजर आता था। लिहाजा झील का नाम बदल कर जल के देवता भगवान वरुण के नाम से रखा गया है। धीरे धीरे झील के आसपास वरुण देवता की मूर्ति और घाट भी बनाया जाएगा, जहां लोग बैठकर विधिवत पूजा अर्चना कर सके। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में झील के जल की पूजा करते हैं।

किंग एडवर्ड मेमोरियल भवन अब बना महर्षि दयानन्द विश्रांति गृह

देवनानी ने बताया कि 140 वर्ष पुराने अजमेर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल भवन का भी नाम बदल गया है। इसका नाम अब महर्षि दयानंद विश्रांति गृह रखा गया है। मंगलवार को भवन का नामकरण हो चुका है। अजमेर महर्षि दयानंद सरस्वती की निर्वाणस्थली है। उन्होंने कहा कि गुलामी के प्रतीक अब जा रहे हैं और मन को प्रेरणा देने वाले और आजादी के प्रतीक आ रहे हैं। इस आधार पर दोनों ही स्थानों का नामकरण किया गया है।

एलिवेटेड रोड का नाम होगा रामसेतु

देवनानी ने बताया कि अजमेर में बने एलिवेटेड रोड का नाम राम सेतु करने का विचार किया गया है। पिछले दिनों खादिम होटल का नाम भी बदलकर होटल अजयमेरु किया गया है। उन्होंने बताया कि कोटडा में तेलंगाना हाउस बनना प्रस्तावित था, उसे भी रिहायशी क्षेत्र से हटा दिया गया है। अजमेर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अजमेर में साइंस पार्क, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, आईटी पार्क आदि विकास कार्य होने हैं। अजमेर को पर्यटन स्थली के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल