न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में तेज धूल भरी आँधी के चलते बदला गया 15 उड़ानों का रूट, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, दीवार गिरने से एक की मौत

दिल्ली में तेज धूलभरी आंधी और बारिश के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 उड़ानें डायवर्ट की गईं और एक निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में और बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 9:41:59

दिल्ली में तेज धूल भरी आँधी के चलते बदला गया 15 उड़ानों का रूट, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, दीवार गिरने से एक की मौत

नई दिल्ली। शुक्रवार शाम को दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में तेज़ धूल भरी हवाएँ चलीं, जिससे शहर में बादलों की मोटी चादर छा गई। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का अनुमान लगाया है। प्रतिकूल मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बाधित हुआ है, अब तक 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। पूर्वी दिल्ली में तेज़ तूफ़ान के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

दिल्ली के मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण आईटीओ इलाके में एक बिजली का खंभा बीच सड़क पर गिर गया। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में धूलभरी आंधी के कारण कई पेड़ उखड़कर गिर गए, इस कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली में बारिश और धूलभरी आंधी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी साझा कर दी थी। मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अनुमान लगाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 5.9 डिग्री अधिक है। बुधवार को दिल्ली में इस मौसम की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ, शहर को चल रही गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार से दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी धूलभरी आंधी देखने को मिली थी। इसके बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया था। वहीं हल्की फुल्की बारिश भी देखने को मिलीा। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से बीते दिनों पूर्वानुमान जारी किया गया था, जिसके मुताबिक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। बता दें कि गुरुवार को गाजियाबाद में भी तेज आंधी और बारिश देखने को मिली थी। वहीं गुरुवार की शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी चली, जिसका वीडियो भी सामने आया था। बता दें कि गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी