न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pre D.El.Ed 2025 के लिए 16 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, 1 जून को परीक्षा, BSTC कॉलेजों की 26 हजार सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Pre D.El.Ed 2025 परीक्षा के लिए आवेदन तिथि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) ने 11 अप्रैल से बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दी है। यह परीक्षा 1 जून को प्रदेश के 41 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें करीब 4.75 लाख उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 5:22:07

 Pre D.El.Ed 2025 के लिए 16 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, 1 जून को परीक्षा, BSTC कॉलेजों की 26 हजार सीटों पर मिलेगा प्रवेश

कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (Pre D.El.Ed 2025) परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 11 अप्रैल से बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दी गई है। प्रदेश के करीब 375 बीएसटीसी कॉलेजों की 26 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी।

वीएमओयू कोऑर्डिनेटर डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि बैंकों की छुट्टियों के चलते कैंडिडेट्स को आवेदन में दिक्कतें आ रही थीं, इसी को देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है। इसमें अब तक 4.75 लाख कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं। इसमें करीब 30 फीसदी अंग्रेजी माध्यम के हैं, जिसकी संख्या करीब 1.42 लाख के आसपास है, जबकि 70 फीसदी यानि करीब 3.32 लाख हिंदी माध्यम के आवेदक हैं।

डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रदेश के सभी 41 जिलों में आयोजित होगी, जिसके लिए जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए गए हैं। को-कोऑर्डिनेटर डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और सुचिता को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार भी पिछले साल की तरह कैंडिडेट को आवेदन में दी गई भाषा के अनुसार प्रश्न पत्र मिलेगा। हिंदी में आवेदन करने पर हिंदी और अंग्रेजी में करने पर अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिससे पेपर की बचत के साथ करोड़ों रुपए भी बचेंगे।

70 फीसदी गर्ल्स कैंडिडेट

ऑनलाइन प्रभारी डॉ. चक्रधर वर्मा के अनुसार, अब तक प्राप्त 4.75 लाख आवेदनों में से 70 प्रतिशत महिला कैंडिडेट हैं, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदन में गलती करने वाले कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए शुल्क के साथ करेक्शन विंडो भी खोली गई है। बीते साल 2024 में इस परीक्षा में 6.45 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे और करीब 5.95 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। इस बार फिलहाल आवेदन संख्या कम है, लेकिन अंतिम तारीख तक इसमें वृद्धि की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी