न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने पेड़ पर चढ़ नीचे गिराए बेरी, फिटनेस देख फैंस हैरान, आर्य-जूही ने प्रतीक के साथ फोटो शेयर कर लिखा…

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 8:31:01

2 News : सलमान ने पेड़ पर चढ़ नीचे गिराए बेरी, फिटनेस देख फैंस हैरान, आर्य-जूही ने प्रतीक के साथ फोटो शेयर कर लिखा…

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'सिकंदर' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ और भारत में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि फिल्म को वैसी सफलता नहीं मिली जैसी उम्मीद की जा रही थी। इस बीच सलमान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसे उन्होंने अपने फैंस के डेडिकेट किया है। इसके जरिए उन्होंने हेल्थ टिप भी दिया है।

सलमान ने आज शुक्रवार (11 अप्रैल) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान को बेरी के पेड़ पर फटाफट चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वह नीचे चादर पर बेरी गिराते दिख रहे हैं। नीचे 3-4 लोग हरे रंग का बड़ा सा कपड़ा पकड़कर खड़े हुए हैं। ऊपर से सलमान पेड़ की टहनियों को जोर-जोर से हिला रहे हैं और उस पर लगे बहुत सारे बेरी नीचे गिर जाते हैं। आसपास खड़े होकर भी लोग सलमान को देख रहे हैं और उनका वीडियो बना रहे हैं। सलमान बहुत आराम से पेड़ के ऊपर चढ़ गए और नीचे उतर भी गए।

सलमान इसमें जबरदस्त फिट नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “बेरी आपके लिए अच्छा है।” दरअसल सलमान के घर गैलेक्सी के बाहर पेड़ों पर बेरी लगे हुए हैं और इस बात से वे काफी खुश हैं। कुछ वक्त पहले सलमान ने उस पेड़ की फोटो भी शेयर की थी। सलमान पेड़ को निहार रहे थे। फैंस 59 साल की उम्र में सलमान की फिटनेस को देख खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, “ओएमजी, सो कूल और क्या स्टेमिना है।” दूसरे ने लिखा, “बेरी हार्टवार्मिंग पोस्ट।” तीसरे ने कमेंट किया, “भाई आप इस पेड़ की तरह हैं जो हमेशा सबको छाया देता है। चौथे ने लिखा, “59 साल की उम्र में फिटनेस।”

प्रतीक बब्बर के सौतेले भाई-बहन हैं आर्य और जूही, शादी में नहीं किया था इनवाइट

प्रतीक बब्बर ने कुछ समय पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ शादी की थी। तब उन्होंने पिता राज बब्बर और सौतेल भाई आर्य व बहन जूही बब्बर को न्यौता नहीं दिया। इस बारे में आर्य और जूही ने कहा था कि प्रतीक ने कुछ बाहरी लोगों की वजह से रिश्ते से किनारा किया है। अब गुरुवार (10 अप्रैल) को सिब्लिंग डे के मौके पर एक बार फिर दोनों भाई-बहन ने अपने छोटे भाई प्रतीक को खून का रिश्ता याद दिलाया। आर्य ने इंस्टाग्राम पर प्रतीक और जूही के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

तीनों भाई-बहन खुशी से झूमते, मुस्कुराते और एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। आर्य ने कैप्शन में लिखा, “अपने तो अपने होते हैं। PS : उखाड़ लो जो उखाड़ना है।” जूही ने भी ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाइयों के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “राज बब्बर जी के तीनो बच्चे...जूही आर्या प्रतीक...एक ऐसी सच्चाई जिसे कोई नहीं बदल सकता।” फैंस उनकी पोस्ट देख काफी खुश हैं और चाहते हैं कि उनके सारे झगड़े जल्द खत्म हो जाए और वे सब एक बार फिर एक-दूसरे पर प्यार लुटाएं।

बता दें राज बब्बर ने पहली शादी साल 1975 में नादिरा बब्बर के साथ की थी और उनके दो बच्चे हैं, जूही और आर्य। बाद में उन्होंने साल 1983 में एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ शादी की। साल 1986 में उनके बेटे प्रतीक का जन्म हुआ। डिलिवरी के समय हुई कुछ दिक्कतों के चलते कुछ दिनों बाद ही स्मिता का निधन हो गया। इसके बाद राज, नादिरा से सुलह कर उनके पास लौट गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान