न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कॉन्स्टेबल के 9617 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 5:54:58

राजस्थान : कॉन्स्टेबल के 9617 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके माध्यम से कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार 17 मई तकpolice.rajasthan.gov.inपरऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सैकंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

सामान्य वर्ग में अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले नहीं हुआ हो। ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी कैंडिडेट का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले नहीं हुआ हो। राज्य सरकार के कर्मचारियों/मृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के आश्रित अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले नहीं हुआ हो। भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ हो। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1983 से पहले नहीं हुआ हो।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को आवेदन फीस के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। राजस्थान राज्य के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/टीएसपी/सहरिया वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपए तय किया गया है।

ये है एग्जाम पैटर्न और ऐसे होगा चयन

लिखित परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी। प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा। इसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। हर प्रश्न का सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर 25% अंक काटा जाएगा। लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में खरा उतरने पर चयन होगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाकर “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?