न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, 6,800 से अधिक की बढ़ोतरी; ₹96,000 का स्तर पार

दिल्ली में गोल्ड के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। ट्रेड वॉर और घरेलू मांग के चलते सोने की कीमत ₹96,450 तक पहुंची, जल्द ₹1 लाख छूने के संकेत।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 9:36:37

सोने में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, 6,800 से अधिक की बढ़ोतरी; ₹96,000 का स्तर पार

देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर का सीधा असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम और भी तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली में सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकती है। देश के वायदा बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। 7 अप्रैल के बाद से सोने के भाव में ₹6,800 से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली में रिकॉर्ड लेवल पर गोल्ड

स्थानीय ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। गोल्ड की कीमत ₹6,250 बढ़कर ₹96,450 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) द्वारा साझा की गई। विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और वैश्विक स्तर पर गोल्ड को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखने की प्रवृत्ति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक ऊँचाई को छू लिया है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। बुधवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹90,200 प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 99.5% शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत में शुक्रवार को ₹6,250 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹96,000 का स्तर पार कर गया। पिछले कारोबारी दिन यह ₹89,750 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विदेशी बाजारों में भी रिकॉर्ड लेवल पर बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ नजर आया। वैश्विक रुझानों के अनुरूप चांदी की कीमतों में शुक्रवार को ₹2,300 की बड़ी बढ़त देखी गई और यह ₹95,500 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछली ट्रेडिंग में यह ₹93,200 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। महावीर जयंती के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं में ऐतिहासिक तेजी देखी गई। हाजिर सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हुए $3,237.39 प्रति औंस के शिखर पर गया, हालांकि बाद में यह थोड़ा गिरकर $3,222.04 प्रति औंस पर आ गया। वहीं एशियाई बाजारों में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स $3,249.16 प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे।

क्या कह रहे हैं जानकार?

कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध विभाग की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला का कहना है कि कॉमेक्स मार्केट में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर इसलिए पहुंची हैं क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के चलते निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को भी कीमतें $3,200 प्रति औंस के पार गई थीं, लेकिन मुनाफावसूली के चलते थोड़ी गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा चीनी उत्पादों पर 145% तक टैरिफ लगाए जाने के जवाब में चीन ने भी 125% तक शुल्क लगाकर पलटवार किया। चैनवाला के मुताबिक, यह व्यापार युद्ध अब और गहराता दिख रहा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि डॉलर इंडेक्स भी गिरकर 100 अंक के नीचे आ गया है, जो सोने जैसी कीमती धातुओं की कीमतों को सपोर्ट दे रहा है। यूबीएस जैसी ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनियों का भी मानना है कि व्यापार तनाव, मुद्रास्फीति की आशंका, मंदी के खतरे और भू-राजनीतिक अस्थिरता आगे भी सोने को निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक विकल्प बनाए रखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल