न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ESIC : स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 के 558 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-ये काम की बातें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 6:05:32

ESIC : स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 के 558 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-ये काम की बातें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म को भरने के बाद निर्धारित पते पर भेजना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है इसलिए कुछ राज्यों के लिए निर्धारित पते पर फॉर्म भेजने की लास्ट डेट 2 मई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 558 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 155 पद सीनियर स्पेशलिस्ट ग्रेड-II और 403 पद जूनियर स्पेशलिस्ट ग्रेड-II के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमसीएच, डीएम, डीए, एमएससी या डीपीएम जैसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 26 मई 2025 के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा, जो कि डिमांड ड्राफ्ट या बैंक चेक के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में जमा किया जाएगा। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांगजन (PwBD), पूर्व सैनिकों और ईएसआईसी के वर्तमान कर्मचारियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-12 के अंतर्गत 78800 रुपए प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य सरकारी भत्ते जैसे टीए (यात्रा भत्ता), डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (मकान किराया भत्ता) और एनपीए (नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस) भी प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ESIC की आधिकारिक वेबसाइटesic.gov.inपर जाएं।
- वहां से भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- नोटिफिकेशन में उपलब्ध आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
- अब फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें और उसमें मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- अब 500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट या बैंक चेक बनवाएं (यदि आप शुल्क से छूट प्राप्त श्रेणी में नहीं आते हैं)।
- अब पूरा आवेदन फॉर्म निर्धारित पते पर भेज दें, जो नोटिफिकेशन में उल्लिखित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?