न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: दुष्कर्म आरोपी को पॉक्सो अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा, लगाया 1.50 लाख का जुर्माना भी

जयपुर की पॉक्सो विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नरेश कुमार मीणा को आजीवन कारावास और ₹1.50 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। सह आरोपी के खिलाफ बाल न्यायालय में मामला लंबित है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 8:12:44

जयपुर: दुष्कर्म आरोपी को पॉक्सो अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा, लगाया 1.50 लाख का जुर्माना भी

जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 महानगर, द्वितीय ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले नरेश कुमार मीणा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी जगमोहन अग्रवाल, द्वितीय ने 25 वर्षीय इस अभियुक्त पर 1.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में सह आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ बाल न्यायालय में मामला लंबित है।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक मातादीन शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने 4 दिसंबर, 2022 को हरमाड़ा थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि वह परिवार सहित अपने ससुर के घर रहता है। सुबह वह अपनी पत्नी और बेटे को दवा दिलाने अस्पताल लेकर गया था। दोपहर जब वापस लौटा तो उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। इस पर पीड़िता के नाना ने बताया कि वह 12.30 बजे पढ़ाई का सामान लेने के लिए रोजदा बस स्टैंड गई है।

काफी देर तलाश करने के बाद भी पीड़िता नहीं मिली। इस दौरान उसने पीड़िता के नाना का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि नाबालिग सह आरोपी का फोन आया था। ऐसे में उसे शक हुआ कि वह उसे बहला फुसला कर ले गया है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।

बाल अपचारी ने फोटो डिलीट करने के लिए बुलाया

सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन पूर्व परिचित बाल अपचारी ने उसे अपनी फोटो डिलीट करने के बहाने बुलाया था। इस दौरान अभियुक्त नरेश मीणा भी उसके साथ था। दोनों उसे जोबनेर के एक रेस्तरां में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन वह उसे दिल्ली ले जा रहे थे। इस दौरान अभियुक्त अपने मकान के सामने की दुकान पर रखा बैग लेने गया, लेकिन वहां उसके परिजन आ गए। इस पर उसने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी