न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात अधिवेशन का असर, निष्क्रिय नेताओं को संगठन से हटाने की तैयारी में कांग्रेस, राजस्थान से होगी शुरूआत

कांग्रेस ने गुजरात अधिवेशन के बाद संगठन में पारदर्शिता की ओर कदम बढ़ाया, राजस्थान में 58,000 पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 9:41:54

गुजरात अधिवेशन का असर, निष्क्रिय नेताओं को संगठन से हटाने की तैयारी में कांग्रेस, राजस्थान से होगी शुरूआत

जयपुर। हाल ही में गुजरात में कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, जिसमें सोनिया गाँधी, खड़गे और राहुल गाँधी ने प्रमुखता से भाग लिया था। अब इस अधिवेशन में हुए निर्णयों को कारगर तरीके से कांग्रेस पार्टी में लागू करने जा रही है, जिसकी शुरूआत राजस्थान होने जा रही है।

गुजरात में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कांग्रेस पार्टी अब संगठनात्मक मजबूती और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत राजस्थान पहला राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस ने 58 हजार से अधिक मंडल, ब्लॉक, जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार कर लिया है। अब पार्टी इन नेताओं की सक्रियता की ऑनलाइन निगरानी करेगी और निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर उन्हें संगठन से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में तैयार किए गए इस डिजिटल मॉडल में यह साफ तौर पर दर्ज किया गया है कि कौन सा पदाधिकारी कितनी बैठकों में शामिल हुआ, कितने कार्यकर्ताओं को जोड़ा और संगठनात्मक गतिविधियों में उसकी भागीदारी कैसी रही। यह जानकारी सीधे AICC और प्रदेश नेतृत्व की निगरानी में रहेगी।

डोटासरा ने बताया की यह सिर्फ डाटा एंट्री नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस संगठन की रीब्रांडिंग है। अब संगठन में वही लोग रहेंगे जो सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। परफॉर्मेंस ही प्रमोशन का आधार बनेगा।

बता दें, डिजिटल प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्रदेश के किसी भी कोने से संगठन की पूरी स्थिति एक क्लिक में सामने आ जाएगी। किस मंडल में कितनी बैठकें हुईं, किस ब्लॉक में कितने नए कार्यकर्ता जुड़े और कौन सा पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय है, अब ये सारी जानकारी डिजिटल होगी।

सूत्रों की मानें तो इस डाटा के आधार पर जल्द ही कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल होगा। वर्षों से पदों पर जमे निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी की जाएगी और उनकी जगह युवाओं, महिलाओं और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। पार्टी का फोकस अब गतिशील और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व को आगे लाने पर है।

राजस्थान का यह डिजिटल संगठनात्मक मॉडल जल्द ही देशभर में कांग्रेस के लिए रोल मॉडल बन सकता है। राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन निर्माण पर जो बातें रखी गई थीं, वे अब धरातल पर उतरती नजर आ रही हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी हो और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

इस पूरी प्रक्रिया का डेटा जल्द ही कांग्रेस की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कार्यकर्ता भी यह जान सकें कि संगठन में किसका कितना योगदान है। इससे यह संदेश भी जाएगा कि कांग्रेस अब पुराने ढर्रे से निकलकर एक आधुनिक, जवाबदेह और सक्रिय संगठन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी