न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ समझौते पर अमेरिका और चीन के बीच बनी सहमति, आज जारी हो सकती हैं डिटेल्स

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद पर बनी सहमति के बाद व्यापार समझौते की डिटेल्स आज हो सकती हैं जारी। जिनेवा में हुई गहन वार्ता से सामने आई अहम प्रगति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 8:21:00

टैरिफ समझौते पर अमेरिका और चीन के बीच बनी सहमति, आज जारी हो सकती हैं डिटेल्स

टैरिफ विवाद को लेकर जिनेवा में चीन के साथ हुई अहम बातचीत के बाद अमेरिका ने घोषणा की है कि वह चीन के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंच गया है। हालांकि, इस समझौते की विस्तृत जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह चीन पर लगाए गए टैरिफ को मौजूदा 145% से घटाकर 80% करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह निर्णय स्काट बी पर निर्भर करता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर गहन बातचीत

जेनेवा में टैरिफ विवाद को लेकर अमेरिका और चीन के बीच बातचीत रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दोनों देशों ने इस बात पर गंभीरता से विचार किया कि व्यापार युद्ध को किस तरह कम किया जाए, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्काट बेसेन्ट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से आमने-सामने मुलाकात की। यह बैठक इसलिए अहम थी क्योंकि इससे पहले दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाए थे।

इस सप्ताह सामने आ सकता है व्यापार समझौता

शनिवार को आठ घंटे लंबी बातचीत के बाद रविवार को जिनेवा में फिर से साढ़े तीन घंटे की वार्ता हुई। रविवार को बैठक के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेन्ट ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। वहीं व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने बताया कि चीन अमेरिका के साथ संतुलित व्यापारिक रिश्तों को लेकर काफी उत्सुक है।

हैसेट ने यह भी कहा कि इस सप्ताह अमेरिका अन्य देशों के साथ भी व्यापारिक समझौते कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने मैत्रीपूर्ण और रचनात्मक माहौल में बातचीत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी