न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1971 की हार नहीं भूला पाकिस्तान, अमेरिका पहुंचते ही आसिम मुनीर बोले- भारत को तोड़कर लेंगे बदला

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अमेरिका में दिया भारत विरोधी बयान, बोले- 1971 की हार का लेंगे बदला, चीन से मिली मदद का भी किया खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 11:41:04

1971 की हार नहीं भूला पाकिस्तान, अमेरिका पहुंचते ही आसिम मुनीर बोले- भारत को तोड़कर लेंगे बदला

अमेरिका पहुंचते ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ और हाल ही में फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त सैयद आसिम मुनीर ने अपनी विचारधारा की असली तस्वीर दुनिया को दिखा दी। उन्होंने न केवल जहर उगला, बल्कि अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी समुदाय के सामने भारत के खिलाफ बेहद भड़काऊ और आक्रामक बयान दिए।

दरअसल, इन दिनों सैयद आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित किया। इस भाषण के दौरान उन्होंने तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर टिप्पणी की, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके भारत विरोधी एजेंडे और युद्ध की धमकी जैसे शब्दों ने खींचा। मुनीर ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष को पाकिस्तान की "जीत" के रूप में दर्शाने की कोशिश की, जो एकतरफा दावा लगता है।

मुनीर की धमकी: 1971 की हार का लेंगे बदला

‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने भाषण में कहा कि पाकिस्तान 1971 की हार को कभी नहीं भूलेगा और आने वाले समय में वह इसका हिसाब चुकता करेगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि पाकिस्तान की सेना किसी भी भारतीय कार्रवाई का मुँहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

कश्मीर और साइबर वॉरफेयर पर भड़काऊ दावे

मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी उग्र बयान दिया और भारत के खिलाफ ‘पांच स्तरों’ पर युद्ध छेड़ने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि इसमें साइबर वॉरफेयर भी शामिल है, जिसके तहत पाकिस्तानी हैकरों ने भारत के 70% ग्रिड स्टेशन हैक कर बंद कर दिए। साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात की सीमा तक पहुंच गए थे। एक कदम और आगे बढ़ते हुए उन्होंने भारत की ट्रेन प्रणाली को हैक करने का दावा भी कर डाला। हालांकि, इनमें से किसी भी दावे के पक्ष में कोई ठोस सबूत नहीं पेश किया गया, और न ही भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।

चीन से मिली मदद का भी किया खुलासा

पाक सेना प्रमुख ने यह भी माना कि भारत के खिलाफ छेड़े गए संघर्ष में चीन ने पाकिस्तान को सैन्य उपकरण और हथियार मुहैया कराए। उनका दावा था कि पाकिस्तान की युद्ध तैयारी देखकर चीन तक प्रभावित हुआ। यह बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की भूमिका और उसकी नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आतंकवाद के लिए अमेरिका को ठहराया दोषी

इस दौरान मुनीर ने अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अफगानिस्तान में सोवियत हमले के बाद अमेरिका की भूमिका ने पाकिस्तान में ‘जेहादी कल्चर’ को जन्म दिया, जो आगे चलकर कई आतंकी संगठनों की जड़ बना।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी