न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YRKKH फेम मोहसिन खान ने शादी की अफवाहों पर स्क्रीनशॉट शेयर कर दी यह रिएक्शन, मीडिया प्लेटफॉर्म्स से की अपील

लोकप्रिय टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर मोहसिन खान (33) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 11:36:45

YRKKH फेम मोहसिन खान ने शादी की अफवाहों पर स्क्रीनशॉट शेयर कर दी यह रिएक्शन, मीडिया प्लेटफॉर्म्स से की अपील

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान (33) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा गया कि वे एक लड़की के साथ अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं जिसे वे एक साल से जानते हैं। कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया गया कि मोहसिन आखिरकार शादी करने जा रहे हैं और उन्होंने अपने लिए एक जीवनसाथी पसंद की है। यह भी उम्मीद जताई गई कि मोहसिन की शादी इसी साल के आखिर तक हो सकती है। हालांकि मोहसिन ने खुद ही इन्हें महज अफवाह बताकर बात खत्म कर दी है।

मोहसिन ने मंगलवार (17 जून) को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उनकी तस्वीर नजर आ रही है और ऊपर लिखा है, “जल्द शादी करने जा रहे हैं।” इन स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, “फेक न्यूज ब्रो। सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपील करना चाहूंगा कि कम से कम री-पोस्ट करने से पहले एक बार कंफर्म कर लें।”

बता दें कि फैंस मोहसिन की एक बार फिर किसी दमदार किरदार के साथ छोटे पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की कहानी में अभी तक कई पीढ़ियां और पूरी की पूरी स्टार कास्ट बदल चुकी है। हालांकि मोहसिन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी वाला सीजन अभी तक दर्शकों का सबसे पसंदीदा सीजन माना जाता है। मोहसिन ने शो में ‘कार्तिक गोयनका’ का किरदार निभाया था।

mohsin khan,actor mohsin khan,mohsin wedding,mohsin marriage,yeh rishta kya kehlata hai,yrkkh,shivangi joshi,mohsin shivangi

मोहसिन खान का नाम शिवांगी जोशी से जुड़ा था, डेट करने के थे रूमर्स

हालांकि मोहसिन का हाल के दिनों में आधिकारिक तौर पर किसी से नाम नहीं जुड़ा है, लेकिन पहले उनके YRKKH की को-एक्ट्रेस शिवांगी को डेट करने के रूमर्स थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त थी, जिसके कारण अक्सर ऑफस्क्रीन भी इनके रिश्ते में होने की अटकलें लगाई जाती थीं। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में मोहसिन ने कंफर्म किया था कि वह सिंगल हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वेडिंग बेल्स बहुत दूर नहीं हैं।

उन्होंने कहा था कि मैं सिंगल हूं और जल्द ही शादी करूंगा। मेरा परिवार रिश्ते की तलाश कर रहा है। मुझे अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। अगले साल तक मैं शादी कर लूंगा। मुझे भी लगता है कि मेरी उम्र हो गई है। उन्होंने पिता बनने की इच्छा भी जताई और कहा कि मैं अपने बच्चे चाहता हूं। मेरा विश्वास करो, मैं एक हैंड्स-ऑन पिता बनूंगा। दूसरी ओर, शिवांगी की बात करें तो हाल ही उनके बॉयफ्रेंड रहे कुशाल टंडन ने बताया था कि उनका 5 महीने पहले ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ