न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार की उठा-पटक से हैं परेशान? इन सरकारी निवेश योजनाओं में है सुरक्षा, स्थिरता और टैक्स में बचत का दमदार मौका

बिना जोखिम के निवेश चाहते हैं? जानिए PPF, सुकन्या योजना, NSC और KVP जैसी सरकारी स्कीमों के फायदे, रिटर्न और टैक्स छूट की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 11:19:58

बाजार की उठा-पटक से हैं परेशान? इन सरकारी निवेश योजनाओं में है सुरक्षा, स्थिरता और टैक्स में बचत का दमदार मौका

अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से परेशान हैं या जोखिम लेने से हिचकिचाते हैं, तो आपके लिए कुछ ऐसे सुरक्षित सरकारी निवेश विकल्प मौजूद हैं जो न केवल पूरी तरह सुरक्षित हैं, बल्कि अच्छा और भरोसेमंद रिटर्न भी देते हैं। खास बात यह है कि इन योजनाओं पर बाजार की गिरावट या अस्थिरता का कोई असर नहीं पड़ता और आपकी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। यह निवेश खासतौर पर उन लोगों के लिए आदर्श हैं जो दीर्घकालिक स्थिरता और टैक्स सेविंग की तलाश में हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): दीर्घकालिक सुरक्षित बचत के लिए आदर्श विकल्प

PPF एक लंबी अवधि की भरोसेमंद निवेश योजना है जिसे केंद्र सरकार की ओर से गारंटी प्राप्त होती है। इसमें वर्तमान में 7.1% सालाना ब्याज मिलता है, जो हर तिमाही सरकार द्वारा पुनर्निर्धारित किया जाता है। इसकी लॉक-इन अवधि 15 साल की होती है, जिससे यह बच्चों की उच्च शिक्षा या रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेहतरीन बन जाती है. इस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी राशि टैक्स फ्री होती है। निवेश पर धारा 80C के तहत ओल्ड टैक्स रिजीम में 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलती है, जिससे आपकी टैक्स लायबिलिटी भी घटती है।

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की भविष्य की सुरक्षा के लिए सबसे लाभकारी योजना

अगर आपकी बेटी 10 साल से कम उम्र की है तो यह स्कीम आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें फिलहाल 8.2% तक का सालाना ब्याज मिलता है, जो पीपीएफ से भी ज्यादा है और यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि टैक्स फ्री होती है। इसमें भी धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इस योजना का लॉक-इन पीरियड लड़की के 21 साल की उम्र तक या उसके विवाह तक होता है, जो माता-पिता को दीर्घकालिक वित्तीय योजना में मदद करता है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): पोस्ट ऑफिस की सबसे भरोसेमंद निवेश योजना

NSC में आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस से निवेश कर सकते हैं. यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें फिलहाल 7.7% सालाना ब्याज मिलता है। इसकी निवेश अवधि 5 साल होती है, जो मध्यम अवधि की योजना चाहने वालों के लिए उपयुक्त है। इसमें ब्याज चक्रवृद्धि दर से जुड़ा होता है, जिससे रिटर्न और बढ़ जाता है। हालांकि ब्याज पर टैक्स लगता है, लेकिन निवेश राशि पर आपको धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, जो इसे टैक्स बचाने का एक अच्छा माध्यम बनाती है।

किसान विकास पत्र (KVP): ग्रामीण निवेशकों के लिए शानदार और सुरक्षित विकल्प


यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण निवेशकों के बीच लोकप्रिय है और उनमें जागरूकता भी बढ़ा रही है। इसमें फिलहाल 7.5% सालाना ब्याज मिलता है और निवेश की राशि 115 महीने (9 साल 7 महीने) में दोगुनी हो जाती है। यह भी पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है और पूरी तरह सुरक्षित है। इस योजना में निवेश करने से न केवल आपका पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि निश्चित समय में दोगुना भी हो जाता है। KVP उन लोगों के लिए आदर्श है जो बिना किसी जोखिम के निश्चित लाभ चाहते हैं।

इन सभी सरकारी निवेश योजनाओं में न तो बाजार की अस्थिरता का असर पड़ता है और न ही पूंजी डूबने का डर रहता है। जो निवेशक सुरक्षित, स्थिर, और टैक्स बचत के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए ये योजनाएं एक बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं। मौजूदा समय में जब बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, ऐसे में ये योजनाएं वित्तीय स्थिरता पाने का एक शानदार जरिया बन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल