न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बोली आप सरकार, इससे कोई फायदा नहीं, पड़ोसी राज्यों से हो ज्यादा पानी की आपूर्ति

सुप्रीम कोर्ट को पानी की बर्बादी रोकने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टैंकर माफिया का मुद्दा भी उठाया था लेकिन उन्हें रोकने से भी कमी पूरी नहीं होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 12:31:44

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बोली आप सरकार, इससे कोई फायदा नहीं, पड़ोसी राज्यों से हो ज्यादा पानी की आपूर्ति

नई दिल्ली। टैंकर माफिया पर नकेल नहीं कसे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने कहा है कि इससे ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि यदि टैंकर माफिया को रोक भी दिया गया तो दिल्ली में पानी की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक ही तरीके से कमी पूरी की जा सकती है और वह है पड़ोसी राज्यों से यमुना में ज्यादा पानी की आपूर्ति।

आतिशी ने गुरुवार को एएनआई से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पानी की बर्बादी रोकने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टैंकर माफिया का मुद्दा भी उठाया था लेकिन उन्हें रोकने से भी कमी पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जल संकट को दूर करने का एकमात्र तरीका है कि यमुना में ज्यादा पानी दिया जाए। राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के बीच मंत्री आतिशी एडीएम/एसडीएम और तहसीलदारों की टीम के साथ अक्षरधाम के पास जल वितरण नेटवर्क का जायजा लेने पहुंचीं थीं।

आतिशी ने कहा, 'समझने वाली बात यह है कि दिल्ली जल बोर्ड 1000 टैंकर चला रहा है। 6-8 ट्रिप करते हैं। इतने अधिक टैंकर्स से भी मात्र 4-5 एमजीडी पानी का प्रयोग करता है। अवैध टैंकर बिलकुल रोकने चाहिए, लेकिन अगर हम उन्हें रोकेंगे भी तो हम आधा एमडीजी पानी पचा लेंगे, पौना एमजीडी पानी बचा लेंगे, आप शायद एक एमजीडी पानी बचा लेंगे। लेकिन जो 40 एमजीडी पानी की कमी है उसको पूरा नहीं किया जा सकता है। उसको पूरा किया जा सकता है सिर्फ और सिर्फ यदि यमुना में ज्यादा पानी मिले।'

दिल्ली में अवैध टैंकर्स के संचालन और पानी की चोरी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार की जमकर खिंचाई की थी और जवाब तलब किया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा था कि अवैध टैंकर्स को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। सर्वोच्च अदालत ने यहां तक कहा कि यदि दिल्ली सरकार इनसे नहीं निपट सकती है तो दिल्ली पुलिस को आदेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लाखों लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में टैंकर्स माफिया खूब सक्रिय हैं और मोटी रकम वसूलकर पानी बेच रहे हैं। टैंकर्स माफिया अवैध तरीके से बोरवेल से भूजल का दोहन करते हैं तो मुनक नहर से भी पानी की चोरी की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका