Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़त के साथ खुलने के बाद फिसलन पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के दायरे में

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो आज तेजी के साथ हुई थी लेकिन बाजार खुलने के बाद चंद मिनटों में ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए हैं। सेंसेक्स में 77,300 के करीब के लेवल आ चुके हैं और निफ्टी 23500 के नीचे चला गया है। बैंकिंग स्टॉक्स में ऊंचाई देखी जा रही है और सेंसेक्स-निफ्टी के ज्यादातर टॉप गेनर्स में बैंक शेयरों का बोलबाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 12:02:40

बढ़त के साथ खुलने के बाद फिसलन पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के दायरे में

नई दिल्ली/मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो आज तेजी के साथ हुई थी लेकिन बाजार खुलने के बाद चंद मिनटों में ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए हैं। सेंसेक्स में 77,300 के करीब के लेवल आ चुके हैं और निफ्टी 23500 के नीचे चला गया है। बैंकिंग स्टॉक्स में ऊंचाई देखी जा रही है और सेंसेक्स-निफ्टी के ज्यादातर टॉप गेनर्स में बैंक शेयरों का बोलबाला है।

आज बीएसई का सेंसेक्स 85.91 अंक या 0.11 फीसदी चढ़कर 77,423 पर ओपन हुआ था जबकि एनएसई का निफ्टी केवल 11 अंक ऊपर 23,527 पर खुला है।

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 434.82 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और अमेरिकी डॉलर में देखें तो 5.12 ट्रिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 11 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 19 शेयरों में गिरावट बनी हुई है। कोटक महिंद्रा बैंक 1.93 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है और टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बढ़त देखी जा रही है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है जबकि 26 शेयरों में गिरावट बनी हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट 1.58 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल के शेयरों में तेजी है।

आज बैंक निफ्टी से बाजार को हल्का सपोर्ट खुला है और और 51712 के लेवल पर खुलकर 51798 तक के ऊपरी स्तर तक गया था। बैंक निफ्टी का ऑलटाइम हाई 51957 पर था और आज इससे थोड़ी ही दूर ये इंडेक्स रहा है। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में उछाल देखा जा रहा था और केवल 4 शेयर ही नीचे थे।

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को हरे निशान के साथ शुरुआत की। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुले। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 15 अंक बढ़कर 23,531 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 61 अंक बढ़कर 77,398.22 पर खुला। मार्केट खुलते ही व्यापक सूचकांक हरे निशान में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 142 अंक बढ़कर 51,540 पर खुला। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इक्विटी सूचकांक गुरुवार को मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत में सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक इंडेक्स, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू इंडेक्स, निफ्टी मेटल इंडेक्स, निफ्टी ऑटो इंडेक्स, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स और बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान में नजर आए,जबकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स सहित अन्य इंडेक्स लाल निशान में दिखे।

मार्केट खुलते ही आज कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक निफ्टी पर प्रमुख लाभ वाले शेयरों के तौर पर उभरे, जबकि सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स, पावर ग्रिड कॉर्प और एचडीएफसी लाइफ में नुकसान में देखे गए। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें गुरुवार सुबह 0.63% की गिरावट के साथ 80.53 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.02% की गिरावट के साथ 85.05 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं।



एफआईआई ने की ₹7,908.36 करोड़ के शेयर की खरीदारी

एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 19 जून 2024 को 7,908.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी तरह, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,107.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स-निफ्टी ने बीते सत्र में ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। 19 जून को निफ्टी 23664 का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, कारोबार के आखिर में यह 42 अंक गिरकर 23516 पर बंद हुआ था।

भारतीय रुपया मजबूत खुला

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा गुरुवार को 3 पैसे मजबूत खुला। रुपया 83.46 प्रति डॉलर के मुकाबवे 83.43 प्रति डॉलर के लेवल पर ओपन हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका