न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुद्र गुफा में ध्यान मग्न होने के बाद अब कन्याकुमारी में दो दिन ध्यानमग्न होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी का ये कन्याकुमारी दौरा 30 मई से 1 जून तक का होगा। पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। ये मंडपम उसी स्थान पर बना है, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 8:00:23

रुद्र गुफा में ध्यान मग्न होने के बाद अब कन्याकुमारी में दो दिन ध्यानमग्न होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान करेंगे। पीएम मोदी का ये कन्याकुमारी दौरा 30 मई से 1 जून तक का होगा। पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। ये मंडपम उसी स्थान पर बना है, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अंतिम चरण के मतदान के समय प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ गए थे। उस दौरान उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था। वहीं, 2014 में उन्होंने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था। 1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। उनके आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इससे पहले 30 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे और वहीं रात में विश्राम करेंगे।

गौरतलब है कि कन्याकुमारी वह स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे। इस शिला का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा, जबकि, लोगों का मानना है कि जैसे सारनाथ गौतम बुद्ध के जीवन में विशेष स्थान रखता है, वैसे ही यह चट्टान स्वामी विवेकानंद के जीवन में भी वैसा ही स्थान रखती थी। स्वामी विवेकानंद देशभर में भ्रमण के बाद यहां पहुंचे और तीन दिनों तक तपस्या की और विकसित भारत का सपना देखा।

उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि देवी पार्वती भी उसी स्थान पर एक पैर पर बैठकर भगवान शिव की प्रतीक्षा करती रहीं थी। कन्याकुमारी यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसके अलावा, यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलने का सेंटर प्वाइंट भी है।

इस यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं। यह तमिलनाडु के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी प्रतिबद्धता और प्रेम को भी दर्शाता है कि वह चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य का दौरा कर रहे हैं। हालांकि, पीएम मोदी चुनाव प्रचार के आखिरी में आध्यात्मिक यात्राएं करने के लिए जाने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी