न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JIO के बाद Airtel ने बढ़ाई कीमतें, टैरिफ प्लान्स में 21% तक की बढ़ोतरी, पूरी लिस्ट

रिलायंस जियो के बाद अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 1:20:09

JIO के बाद Airtel ने बढ़ाई कीमतें, टैरिफ प्लान्स में 21% तक की बढ़ोतरी, पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाद अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं। एयरटेल ने टैरिफ प्लान्स की कीमतों को बढ़ाने के पीछे अपने प्रति ग्राहक औसत राजस्व यानी एआरपीयू (ARPU) बढ़ाने को वजह बताया है।

एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स की बढ़ी हुई कीमतें 3 जुलाई 2024 से ही लागू करने का फैसला लिया है। इसमें सभी तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स शामिल हैं। एयरटेल के इस कदम के बाद अब महंगाई के दौर में यूजर्स की जेब पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ने वाला है।

ज्ञातव्य है कि जियो ने एक दिन पहले ही अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करके ग्राहकों को अचानक सरप्राइज कर दिया था। जियो के इस फैसले के कुछ घंटे बाद ही अब एयरटेल ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स में 10-21% तक की बढ़ोतरी कर दी है।

नई कीमतें लागू होने के बाद आपको एयरटेल का 179 रुपये वाला रिचार्ज प्लान आपको 199 रुपये मिलेगा। इसके अलावा अगर आप 84 दिन वाला 455 रुपये का प्लान लेते हैं तो अब आपको इसके लिए 509 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ठीक इसी तरह अगर आप एयरटेल का 365 दिन वाला प्रीपेड प्लान अभी तक 1799 रुपये में लेते थे तो अब यह आपको 1999 रुपये का पड़ेगा।

भारती एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज ने कहा है कि भारत में टेलीकॉम कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से स्वस्थ बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए प्रति उपयोगकर्ता मोबाइल औसत राजस्व (एआरपीयू) 300 रुपये से ऊपर होना चाहिए। हमारा मानना है कि एआरपीयू का यह स्तर नेटवर्क प्रौद्योगिकी और स्पेक्ट्रम में आवश्यक पर्याप्त निवेश को सक्षम करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा। यह नयी और बढ़ी कीमतें भारती एयरटेल के सभी सर्किल पर लागू होती हैं जिसमें भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के सर्किल भी शामिल हैं।

इसलिए हम टैरिफ की मरम्मत के लिए उद्योग में घोषणाओं का स्वागत करते हैं। एयरटेल 3 जुलाई, 2024 से नीचे बताए अनुसार अपने मोबाइल टैरिफ को भी संशोधित करेगा। हमने सुनिश्चित किया है कि बजट पर किसी भी तरह के बोझ को खत्म करने के लिए प्रवेश स्तर की योजनाओं पर बहुत मामूली मूल्य वृद्धि (प्रति दिन 70p से कम) हो।

गुरुवार को रिलायंस जियो इंफोकॉम ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाते हुए मोबाइल टैरिफ महंगा कर दिया है। जियो का नया महंगा टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होगा। दरअसल टेलीकॉम कंपनियों को चुनावों के खत्म होने का इंतजार था जिसके बाद पहले जियो और अब भारती एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका