न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भेल डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या की पुष्टि के बाद बदला जाएगा IRS अधिकारी पर लगी धाराओं को

नोएडा के फ्लैट में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की डिप्टी मैनेजर शिल्पा गौतम (37) की मौत के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद अब डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 29 May 2024 3:13:57

भेल डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या की पुष्टि के बाद बदला जाएगा IRS अधिकारी पर लगी धाराओं को

नोएडा। नोएडा के फ्लैट में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की डिप्टी मैनेजर शिल्पा गौतम (37) की मौत के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद अब डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी। इसके साथ ही, हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम करेगी। पुलिस इसकी तैयारी कर रही है।

25 मई को सोसाइटी में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अधिकारी सौरभ मीणा के फ्लैट में उसकी लिव इन पार्टनर शिल्पा का शव फंदे से लटका मिला था। शिल्पा के पिता ने कोतवाली सेक्टर-39 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संवेदनशील और हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और दरवाजा तोड़कर शव निकालने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस हत्या की धारा में फेरबदल कर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तरमीम करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के सभी चिकित्सकों का बयान लेगी। बयान के आधार पर धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद रहे सोसाइटी के सुपरवाइजर और गार्ड के भी बयान दर्ज होंगे।

शिल्पा की लिखी गई डायरी और फॉरेंसिक जांच भी इस केस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर ने ही आईआरएस अधिकारी की सूचना पर फ्लैट पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा था। कमरे के अंदर जाने का एकमात्र रास्ता यही था। ऐसे में आईआरएस अधिकारी द्वारा हत्या करने के साक्ष्य नहीं है। दावा है कि दरवाजा तोड़कर सिक्योरिटी गार्ड के अंदर जाने का वीडियो भी बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल