Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप सरकार ने फिर लगाई शराब बेचने पर रोक, अब गुरुनानक जयंती पर दिल्ली में रहेगा ड्राई डे

इससे पहले छठ पूजा पर भी राजधानी में शराब बेचने पर रोक लगी थी इससे पहले दिल्ली सरकार ने 19 नवंबर को छठ पूजा उत्सव के दौरान भी राजधानी में शराब बेचने पर रोक लगाई हुई थी। उस दिन भी ड्राई डे था। इसकी वजह से शराब को खरीदने वालों को यह नहीं मिल सकी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 7:39:16

आप सरकार ने फिर लगाई शराब बेचने पर रोक, अब गुरुनानक जयंती पर दिल्ली में रहेगा ड्राई डे

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से शराब की सभी दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है। दिल्ली की आप सरकार ने 27 नवम्बर को गुरुनानक जयंती पर शराब बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आज 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर राजधानी में शराब की सभी दुकानें बंद रखवाई गई। शराब की दुकानों के अलावा बार और पब भी बंद रहेंगे। यानी पूरी तरह से 24 नवंबर ड्राई डे रहा। लेकिन 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन ऐसी कोई रोक नहीं रहेगी। उस दिन दिल्ली में कोई भी ड्राई डे नहीं रहेगा।

नियमित पीने वालों ने पहले से ही भर रखा था स्टाक

हालांकि नियमित रूप से शराब पीने वाले ऐसे अवसरों पर सम्भावित बंदी के चलते पहले से ही अपना स्टाक जमा कर लेते हैं। लिहाजा उन्हें शराब की दुकानों के बंद रहने से किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ता है।

छठ पूजा के दिन भी नहीं थी शराब बेचने की अनुमति

इससे पहले छठ पूजा पर भी राजधानी में शराब बेचने पर रोक लगी थी इससे पहले दिल्ली सरकार ने 19 नवंबर को छठ पूजा उत्सव के दौरान भी राजधानी में शराब बेचने पर रोक लगाई हुई थी। उस दिन भी ड्राई डे था। इसकी वजह से शराब को खरीदने वालों को यह नहीं मिल सकी थी।
छठ पूजा के लिए आदेश में कहा गया था, “दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम 2010 के नियम 52 के के तहत यह आदेश दिया गया है कि 19 नवंबर को दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी एल-1, एल1एफ, एल-2, एल-3, एल-4, एल-5, एल-6, एल-6एफजी, एल-6एफई, एल-8, एल-9, एल-10, एल-11, एल-14, एल-18, एल- 23, L-23F, L-25, L-26, L-31, L-32, L-33, L-34 और L-35 आबकारी विभाग के लाइसेंसधारी और दिल्ली में स्थित अफीम की दुकानें बंद रहेंगी और इस दिन को ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाया जाएगा।”

दिल्ली में त्योहारों और चुनाव के दिनों को ड्राई डे के रूप में चिह्नित किया जाता है। इस दिन सरकार पूरी तरह से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाती है। वहीं जब लोग ड्राई डे का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई भी करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका