Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्मचारियों के अचानक सिक लीव लेने से रद्द हुई एयर इंडिया और एयर एक्सप्रेस की 86 उड़ान

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान भरने वाले लोगों के लिए बुधवार की सुबह बेहद परेशानियों वाली रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 1:11:08

कर्मचारियों के अचानक सिक लीव लेने से रद्द हुई एयर इंडिया और एयर एक्सप्रेस की 86 उड़ान

नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान भरने वाले लोगों के लिए बुधवार की सुबह बेहद परेशानियों वाली रही। इन दोनों एयरलाइंस ने अपनी कम से कम 86 फ्लाइट्स कैंसल कर दी. कंपनी ने अपने इस कदम के पीछे अब कई पायलट्स और क्रू मेंबर्स के ‘मास सिक लीव’ (सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी) लेने को वजह बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एयरलाइंस के इतने सारे कर्मचारियों ने अचानक से छुट्टी क्यों ले ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयरलाइंस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सिक लीव ली है, जिनकी संख्या तकरीबन 300 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नए अपॉइंटमेंट नियमों के बाद प्रोटेस्ट देखने को मिल रहा है, जिसके नतीजतन कल तकरीबन 300 केबिन क्रू ने सिक लीव ली है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से 2023 में टाटा ग्रुप की बजट एयरलाइन एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व एयर एशिया इंडिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय करने की मंजूरी दे दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन की ओर से किए जा रहे बदलावों से केबिन क्रू समेत वरिष्ठ कर्मचारी खुश नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, जो उड़ानें रद्द हुई हैं, उनमें घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। केवल केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर से करीब एक दर्जन उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी थीं, जो कि मध्य पूर्व के देशों में जा रही थीं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे केबिन क्रू का एक वर्ग मंगलवार शाम से बीमारी की छुट्टी पर चला गया है। इसके कारण कई उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ रहा है और कई उड़ानों को रद्द किया गया है। हम क्रू के साथ इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।"

एयरलाइन के प्रवक्ता ने आगे कहा, "हम यात्रियों को हुई इस असुविधा के कारण माफी मांगते हैं। मौजूदा परिस्थिति हमारे मानकों को प्रदर्शित नहीं करती है। उड़ान रद्द होने के कारण जिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है, हम उन्हें पूरा रिफंड या अगली तारीख के लिए नई उड़ान की पेशकश करते हैं।"

साथ ही यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अगर एयर इंडिया एक्सप्रेस से उनकी आज की उड़ान है तो कृपया घर से निकलने से पहले चेक करें कि वह प्रभावित है या नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय होने वाला है, इसलिए दोनों एयरलाइंस के पायलट और केबिन क्रू को लग रहा है कि उनकी जॉब खतरे में है। इसलिए सभी लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। बीती रात से यह प्रोटेस्ट बड़ा हो गया है, जिसके कारण 86 फ्लाइट कैंसल हुई हैं। इनमें मिडल ईस्ट और गल्फ देशों की सबसे ज्यादा फ्लाइट शामिल हैं।

जब एयर इंडिया केंद्र सरकार के पास थी, तब कई यूनियन पायलट और केबिन क्रू के साथ थी, लेकिन अब प्राइवेट होने के बाद इन यूनियंस का ज्यादा महत्व नहीं है। इन्हीं सारी वजहों से एयरलाइंस के कर्मचारी नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सोमवार शाम से ही कई विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना देनी शुरू कर दी और क्रू मंबर्स की कमी के कारण कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरू समेत विभिन्न एयरपोर्ट्स पर कई उड़ानें रद्द करनी पड़ गईं। सूत्रों के मुताबिक, अगर यह मामला जल्द नहीं सुलझा तो एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें और भी कैंसल होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका