न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने उदास बच्चे को रखना चाहते हैं खुश, करें इन बातों पर गौर

ऐसे में आपको बस थोडा-सा प्रयास करना होता हैं। यहां कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 12 Jan 2023 12:56:29

अपने उदास बच्चे को रखना चाहते हैं खुश, करें इन बातों पर गौर

बच्चों की खुशी के लिए पेरेंट्स बहुत कुछ करते हैं और अपना जीवन उसी में बिता देते हैं। पेरेंट्स की चाहत होती हैं कि वे हर समय अपने बच्चों को खुश देखें। ऐसे में तमाम कोशिशों के बाद भी कई बार माता-पिता बच्चों को हमेशा खुश नहीं रख पाते हैं। बच्चे जब गुमसुम और उदास रहते हैं तो माता-पिता का मन भी उदास ही रहता हैं। बच्चों को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है और उनके दुखी होने या अजीब व्यवहार करने के पीछे बहुत साधारण कारण होते है। ऐसे में आपको बस थोडा-सा प्रयास करना होता हैं। यहां कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

want to keep your sad child happy consider these things,mates and me,relationship tips

बच्चों की बात को दें तवज्जो

कई बार पेरेंट्स बच्चों की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके चलते बच्चे माता-पिता से बातें शेयर करना बंद कर देते हैं। ऐसे में बच्चों का कॉन्फीडेंस कम होने लगता है और बच्चे बाहर भी खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। इसलिए बच्चों की बातों को महत्व देकर आप उन्हें खुश और कॉन्फीडेंट रख सकते हैं।

जरूरत है आपके साथ की

अपने बच्चे को हमेशा ये एहसास दिलाते रहें कि आप उनके साथ हैं। उन्हें बताएं कि उनकी हर मुश्किल में आपका सपोर्ट उन्हें मिलता रहेगा। इससे बच्चा खुलकर अपने मन की बात आपकाे बता पाएंगे। बच्चों को अपनी बातों से ये एहसास करवाएं कि वो आपसे अपनी हर तरह की परेशानी शेयर कर सकता है। इससे बच्चे को टीएनज में होने वाली कई परेशानियों को ठीक तरह से हैंडल करने में मदद मिलेगी। यकीन मानिए आपके बच्चे के लिए आपका सपोर्ट बहुत जरूरी होता है।

want to keep your sad child happy consider these things,mates and me,relationship tips

बच्चों को डांटने से बचें

कई बार बच्चे अपनी फीलिंग्स पेरेंट्स से शेयर करना चाहते हैं। मगर पेरेंट्स बच्चों को डांटकर चुप करवा देते हैं। ऐसे में बच्चे पेरेंट्स से काफी कुछ छुपाना शुरू कर देते हैं। जिसके चलते नादानी में बच्चे कुछ बड़े हादसों का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को खुश रखने के लिए उनकी बातों को ध्यान से सुनना जरूरी होता है।

आपकी खुशी हैं बहुत जरूरी


अगर पेरेंट्स एक साथ खुश रहेंगे और दोनों के रिश्ते में खूब प्यार रहेगा, तो इससे बच्चा भी खुश रहता है। मां के दुखी होने या रोने पर, बच्चे भी रोना शुरू कर देते हैं इसलिए अगर आप अपने बच्चे को खुश देखना चाहते हैं, तो पहले अपने रिलेशनशिप को खुशहाल बनाने पर काम करें। पेरेंट्स के खुश रहने पर बच्चे भी खुश राहते हैं।

want to keep your sad child happy consider these things,mates and me,relationship tips

बच्चों की तारीफ करें

पेरेंट्स अमूमन गलती करने पर बच्चों को डांट तो देते हैं। मगर बच्चे के कुछ अच्छा काम करने पर उनकी सराहना करना भूल जाते हैं। ऐसे में बच्चों के अच्छे नम्बर लाने या कोई अच्छी बात करने पर आप उनकी पीठ थपथपा सकते हैं। इससे बच्चे काफी खुश महसूस करेंगे और ज्यादा से ज्यादा अच्छे काम करने की भी कोशिश करेंगे।

बच्चे को बच्चा ही रहने दें

अपने बच्चे को बच्चा ही रहने दें, उसे बड़ा बनाने की जल्दी न मचाएं। अक्सर पैरंट्स बच्चों को बड़ा बनाने के चक्कर में ज्यादा लोड देते हैं, इस दबाव में बच्चा परेशान रहता है और उसके चेहरे की हंसी खो जाती है। समय के साथ बच्चा खुद ही बड़ा हो जाएगा। बच्चा जब बच्चे की तरह बर्ताव करता है, तो हर तरफ खुशियां फैलाता है।

want to keep your sad child happy consider these things,mates and me,relationship tips

पॉजिटिव रहने की सलाह दें

बच्चे अक्सर कुछ दोस्तों को देखकर चिढ़ने लग जाते हैं। ऐसे में बच्चे के अंदर द्वेष की भावना पैदा होती है और बच्चे निगेटिविटी का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को सभी का सम्मान करना और सभी के साथ प्यार से रहने की सलाह दें। इससे बच्चों का माइंडसेट पॉजिटिव रहेगा और बच्चे हमेशा खुश भी रहेंगे।

बच्चों के साथ खाएं खाना


बिजी लाइफस्टाइल में कुछ पेरेंट्स को बच्चों के साथ खाना खाने का समय नहीं मिल पाता है। जिससे बच्चे अकेलेपन और तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर बच्चों के साथ करना बेहतर रहता है। इससे बच्चे खुद को पेरेंट्स के क्लोज महसूस करते हैं और बेझिझक अपनी परेशानियां पेरेंट्स से साझा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत