न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sardaar Ji 3: भारतीय फैंस को झटका, अब पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी के कारण यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। फैंस हुए निराश, मेकर्स ने ओवरसीज रिलीज का फैसला लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 10:43:10

Sardaar Ji 3: भारतीय फैंस को झटका, अब पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म

दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था। टीज़र लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई थीं, खासकर दिलजीत और नीरू बाजवा की जोड़ी को लेकर। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस को तगड़ा झटका लग गया है — क्योंकि अब यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।

फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर्स की एंट्री बनी विवाद की वजह

दरअसल, फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ तीन और पाकिस्तानी एक्टर्स की मौजूदगी के चलते, फिल्म को भारत में बैन किया जा रहा है। यह कदम भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पर जारी बैन के मद्देनजर लिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के शुरुआती टीज़र और शूटिंग की तस्वीरों में हानिया आमिर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। जब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें हानिया होने का दावा किया गया, तो दिलजीत ने सिर्फ एक फोटो पर सफाई दी लेकिन पूरे मामले से सीधे तौर पर कुछ भी स्वीकार नहीं किया।

ओवरसीज में होगी रिलीज, भारत में नहीं

‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर जब दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तभी यह साफ हो गया कि फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी है। इसके बाद से ही विवादों ने जोर पकड़ लिया। नतीजतन, मेकर्स ने भारत में फिल्म की रिलीज टालने का निर्णय लिया है और इसे अब केवल ओवरसीज मार्केट में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर भी उपलब्ध नहीं है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि फिल्म को लेकर कहीं न कहीं दबाव जरूर है।

क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी फिल्म?

अब लोगों के मन में एक सवाल गूंज रहा है – क्या ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी? इस पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, सियासत डॉट कॉम ने दावा किया है कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इस पर न तो फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है, न ही इस बात की पुष्टि की गई है।

फैंस की उम्मीदों को लगा झटका, सोशल मीडिया पर नाराज़गी

फिल्म के भारत में रिलीज न होने की खबर से दिलजीत दोसांझ के फैंस खासे नाराज़ और निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने तो इसे फैंस के साथ धोखा तक करार दे दिया। अब देखना ये होगा कि मेकर्स इस पर क्या सफाई देते हैं और क्या किसी वैकल्पिक रिलीज का रास्ता खुलता है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी