न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरानी मिसाइल हमले से कांप उठा दोहा! मॉल में मची चीख-पुकार, महिलाएं-बच्चे बदहवास भागते दिखे – VIDEO VIRAL

दोहा के मॉल में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान मची अफरातफरी, चीखते-भागते दिखे महिलाएं और बच्चे। अमेरिकी एयरबेस पर हमला, आसमान में मिसाइलों की झलक ने बढ़ाया डर। अल-उदीद बेस पर क्यों किया गया हमला? जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 9:29:30

ईरानी मिसाइल हमले से कांप उठा दोहा! मॉल में मची चीख-पुकार, महिलाएं-बच्चे बदहवास भागते दिखे – VIDEO VIRAL

मिडिल ईस्ट में तनाव अब डरावनी हकीकत में बदल चुका है। कतर की राजधानी दोहा में बीती रात अचानक सायरनों की आवाज़ें गूंजने लगीं, और पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया। वजह थी ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों के जवाब में कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर किया गया हमला। इस हमले की गूंज इतनी तेज़ थी कि दोहा के मॉल में मौजूद लोग बुरी तरह घबरा गए और भागते नजर आए।

दोहा के मॉल में मची अफरातफरी, महिलाएं और बच्चे सहमे

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मॉल के अंदर का नज़ारा बेहद डरावना हो गया था। लोग चीखते-चिल्लाते हुए एग्जिट डोर की ओर भागते नजर आए। इनमें छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक शामिल थे। उस वक्त हर कोई जान बचाने की कोशिश में था। यह दृश्य बता रहा था कि कैसे जंग का डर आम लोगों की जिंदगी में खौफ बनकर उतर आता है।

आसमान में दिखीं ईरानी मिसाइलें, चारों ओर पसरा डर

गवाहों के मुताबिक, ईरानी मिसाइलें दोहा के आसमान में साफ नजर आ रही थीं। इन मिसाइलों की आवाजें इतनी तीव्र थीं कि मॉल से लेकर आसपास के रिहायशी इलाकों तक में घबराहट और बेचैनी का माहौल बन गया। इस हमले के बाद कुवैत, बहरीन और यूएई ने अपना एयर स्पेस तुरंत बंद कर दिया, जिससे हालात और गंभीर होते दिखाई दिए।

ईरान ने बताया- मिसाइलें थीं अमेरिकी बमों के बराबर

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि, "हमारे द्वारा दागी गई मिसाइलों की संख्या, अमेरिका द्वारा तेहरान के न्यूक्लियर साइट पर गिराए गए बमों के बराबर थी।" हालांकि यह राहत की बात रही कि अल-उदीद एयरबेस रिहायशी इलाके से दूर था, इसलिए आम नागरिकों को सीधा नुकसान नहीं हुआ।

ईरान की चेतावनी – हिट एंड रन का समय खत्म

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि "अब वो समय नहीं रहा जब दुश्मन हमला करे और बचकर निकल जाए। हिट एंड रन का युग खत्म हो गया है।" उन्होंने कहा कि यह हमला रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर द्वारा अंजाम दिया गया था।

क्या है दोहा का अल-उदीद एयरबेस? जानिए क्यों बना है निशाना

यह एयरबेस सामान्य नहीं, बल्कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का एक अग्रिम मुख्यालय है। यहां करीब 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, और यह इराक, सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में अमेरिकी अभियानों को सपोर्ट करता है। यह बेस करीब 60 एकड़ में फैला है और इसमें 100 से अधिक अमेरिकी लड़ाकू विमान मौजूद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब