न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम कपूर ने दान किए अपने 12 इंच बाल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी, पिता को इस बात के लिए दिया क्रेडिट

एक्ट्रेस सोनम कपूर (40) आखिरी बार फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। फैंस को बड़े पर्दे पर उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 11:22:15

सोनम कपूर ने दान किए अपने 12 इंच बाल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी, पिता को इस बात के लिए दिया क्रेडिट

एक्ट्रेस सोनम कपूर (40) आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। फैंस को बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार है। सोनम हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह भले ही फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। सोनम लगातार परिवार की झलकियां दिखाती रहती हैं, जिनमें मुख्य रूप से वह पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ नजर आती हैं। इस बीच सोनम एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है कि उन्होंने हाल ही में अपने बाल कटवाए और उन्हें डोनेट कर दिया।

सोनम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इस बारे में बताया। सोनम ने अपने लंबे घने बालों का क्रेडिट बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर माने जाने वाले अपने पिता अनिल कपूर को दिया है। सोनम ने सोमवार (23 जून) को अपने बालों की लंबाई 12 इंच कम करवा दी और इन्हें दान कर दिया। वीडियो में सोनम कहती नजर आईं, “हेलो दोस्तों, मैंने अपने 12 इंच बाल काटने का फैसला किया। यह वीडियो में ज्यादा नहीं लग रहा, लेकिन यह एक फुट बाल है।

मेरे बाल जेनेटिक्स की वजह से घने और काले हैं। यानी पिता अनिल कपूर की वजह से बहुत लंबे और घने हैं। मुझे लगा कि अब समय है कि मैं अपने बाल काटकर चैरिटी के लिए दान कर दूं। मेरे हेयर स्टाइलिस्ट पीट, पिछले कुछ सालों से मेरे बालों की देखभाल कर रहे हैं, उन्होंने मेरे साथ मिलकर यह फैसला लिया। मेरे बाल अब भी लंबे हैं, लेकिन मैं गर्मियों के लिए फ्रेश महसूस कर रही हूं। लव यू फ्रेंड्स!”

इस फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकती हैं सोनम

सोनम ने कैप्शन में लिखा, “मैंने अपने बाल 12 इंच छोटे करवाने और इन्हें दान कर देने का फैसला किया। शुक्रिया अनिल कपूर इतने अच्छे जींस के लिए।” अनिल ने बेटी की इस पोस्ट को लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स सोनम की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोनम ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कर ली थी। अगस्त 2022 में उन्होंने बेटे का स्वागत किया। कुछ समय पहले सोनम ने फैंस से वादा किया था कि वह जल्द ही ओटीटी प्रोजेक्ट के जरिए वापसी करेंगी।

इस बारे में हालांकि अभी तक कुछ रिवील नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कोई बड़ा प्रोजेक्ट होगा। बताया जा रहा है कि सोनम फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा' में नजर आएंगी। यह फिल्म अनुजा चौहान के साल 2010 के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक