न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्किंग वूमन के लिए मुश्किल होता हैं काम के साथ बच्चों को संभालना, रखें इन बातों का ध्यान

। अगर आप भी एक वर्किंग वूमन हैं और इस समस्या से गुजर रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से अपना ऑफिस और बच्चे दोनों मैनेज कर पाएंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Feb 2023 4:50:03

वर्किंग वूमन के लिए मुश्किल होता हैं काम के साथ बच्चों को संभालना, रखें इन बातों का ध्यान

आज के समय में महिलाएं अपने घर को संभालने के साथ ही काम को भी संभालती हैं। लेकिन मुश्किल तब बढ़ जाती हैं जब बात बच्चों को संभालने की आती हैं। कामकाज और भागदौड़ की वजह से समय ना मिल पाने के कारण महिलाओं को बच्चे के साथ ऑफिस को भी मैनेज करना एक चुनौती बन जाता हैं। वर्किंग वुमेन को इन दोनों के बीच काफी बैलैंस बनाकर चलना होता है क्योंकि जब चीजें नहीं संभलती हैं, तो यह तनाव और चिडचिडापन लेकर आती हैं। अगर आप भी एक वर्किंग वूमन हैं और इस समस्या से गुजर रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से अपना ऑफिस और बच्चे दोनों मैनेज कर पाएंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips for working women to handle children,mates and me,relationship tips

प्राथमिकता तय कीजिए

कामकाजी औरतों को घर और ऑफिस के बीच में कुछ चीजों की प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए। कामकाजी औरतों को महीने भर के सभी जरूरी कामों जैसे बच्चे का वेक्सिनेशन, राशन, जरूरी गेट टुगेदर, बच्चे की पीटीएम, डॉक्टरी विजिट का एक कैलेंडर बना लेना चाहिए। ऐसे ही ऑफिस की भी जरूरी मीटिंग और डेडलाइन का कैलेंडर बना लीजिए और दोनों कैलेंडर को आपस में चैक कर लीजिए कि कोई डेट क्लेश तो नहीं कर रही। कुल मिलाकर सभी जरूरी चीजों को पहले से मैनेज करना चाहिए ताकि जरूरी चीजों में कोई बाधा ना आए। इससे आप स्ट्रेस फ्री रह पाएंगी।

शेड्यूल तैयार करें

रोज के बिजी लाइफस्टाइल में ऑफिस और बच्चों से जुड़ी कई ऐसी चीजें होती हैं, जो आप कई बार जल्दी-जल्दी में भूल सकती हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने सभी कामों का एक शेड्यूल तैयार करें। अगर आप तैयार शेड्यूल के हिसाब से काम करेंगी, तो इससे चीजों को सही तरीके से करने में मदद मिलेगी। साथ ही जल्दबाजी की वजह होने वाले तनाव से भी खुद को दूर रख पाएंगी।

जीवनसाथी की मदद लें

आपका बच्चा अधिक छोटा है तो अपने जीवनसाथी से मदद लेनी चाहिए। उनकी मदद आपकी इस जिम्मेदारी को आसान बनाएगी। बच्चे का ध्यान रखने के लिए आप आया की भी मदद ले सकती हैं। लेकिन आया रखने पर भी आपके लिए जरूरी है कि आप बच्चे से जुड़े हर पहलू का पूरा-पूरा ध्यान रखें।

tips for working women to handle children,mates and me,relationship tips

ना कहना सीखें

एक अच्छी कर्मचारी या मां होने का मतलब यह नहीं आप हर खुद करें। ऐसे में जरूरी है कि आप ऑफिस के साथ ही बच्चों से जुड़े कामों को हमेशा खुद करने की अपनी आदत में बदलाव लाए। इसके लिए आप ऑफिस में ओवर टाइम और बच्चों के हर काम को करने से मना कर सकती है। ऑफिस में आप अपने कलीग्स और घर पर बच्चों या फिर घर के किसी अन्य सदस्य की मदद से काम पूरा कर सकती हैं।

शॉर्टकट तरीके अपनाएं

ऑफिस और बच्चों के काम को एक साथ मैनेज करने के लिए आप चाहें तो कभी-कभी शॉटकर्ट तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर पहले से सब्जी काटकर, खाना बनाने के लिए पहले तैयारी कर आप अपना कुछ समय बचा सकती हैं। वहीं, ऑफिस में भी आप काम जल्दी खत्म के लिए कलीग्स की मदद ले सकती हैं।

अपने लिए समय जरूर निकालें

वर्किंग वुमेन होने के बावजूद आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। अपने पार्लर, शॉपिंग, मनपसंद मूवी या प्ले आदि के लिए एक क्वालिटी टाइम जरूर निकालें। इससे आप दिल और दिमाग से कूल रहेंगी और दो मोर्चों पर काम करने की हिम्मत जुटा पाएंगी।

बच्चों को भी बनाएं इंडीपेंडेंट

कामकाजी औरतों को अपने बच्चों को भी कामकाज सिखाना चाहिए ताकि वो समय पर समझदार और जिम्मेदार हो सकें। अपने कपड़े तय बनाना, अपना होमवर्क करना, अपनी वार्डरोब मैनेजज करना , खेलने का समय सुनिश्चित करना, समय पर उठना आदि उनको सिखा देना चाहिए ताकि वो अपनी मां की जिम्मेदारियों को समझ कर काम में हाथ बंटाना शुरू कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती