न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को क्रिएटिव और कॉन्फिडेंट बनाने में मां-बाप का भी होता हैं योगदान, आजमाए ये 5 तरीके

आपको कुछ तरीके आजमाने की जरूरत हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को बचपन से ही क्रिएटिव और कॉन्फिडेंट बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 5:09:16

बच्चों को क्रिएटिव और कॉन्फिडेंट बनाने में मां-बाप का भी होता हैं योगदान, आजमाए ये 5 तरीके

अपने बच्चों को नेक इंसान बनाते हुए तरक्की की ऊंचाइयों पर देखना हर मां-बाप की ख्वाहिश होती हैं। इसी शुरुआत होती हैं बच्चों के बचपन से जहां उनमें क्रिएटिव और कॉन्फिडेंट होने की आदत विकसित होती हैं। ऐसे में पेरेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जो बच्चों को सही राह दिखाते हैं। पेरेंट्स का जिम्मा होता हैं कि अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें और उनमे आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करें। ऐसे में आपको कुछ तरीके आजमाने की जरूरत हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को बचपन से ही क्रिएटिव और कॉन्फिडेंट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में

विस्तार से बात करें

जब भी बच्चा कोई अच्छा काम करे, तो आपको सिर्फ उसे ऊपर बताए गए 1-2 शब्द नहीं बोलना है, बल्कि थोड़ा विस्तार से उस बारे में बात करना है। इससे बच्चे को लगता है कि आप उसके काम में इंट्रेस्ट ले रहे हैं। जैसे मान लीजिए आपके बच्चे ने स्कूल में पहली बार कोई कॉम्पटीशन जीता है, तो आप उसे इस कॉम्पटीशन की तैयारियों, इसकी चुनौतियों, प्रतिभागियों आदि के बारे में पूछ सकते हैं। इस तरह की बातें बताने में आमतौर पर बच्चे को अच्छा भी लगता है और वो प्रोत्साहित भी होता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids to motivate

बच्चे के सफलता की नहीं, प्रयास की तारीफ करें

एक अच्चे मां-बाप का फर्ज यह नहीं कि वो सिर्फ सफलता मिलने पर ही बच्चे की तारीफ करें, बल्कि यह है कि वो बच्चे के प्रयास की तारीफ करें। हमेशा ध्यान रखें कि सफलता की नहीं, प्रयास की तारीफ की जानी चाहिए। इसलिए अगर आपका बच्चा स्कूल में फर्ट्स आता है या उसे अच्छे ग्रेड मिलते हैं, तो आपको उसे समझाना चाहिए कि आप उसके फर्ट्स आने से नहीं, बल्कि उसके सही दिशा में मेहनत करने से खुश हैं। इसी तरह अन्य मामलों में भी आपको हमेशा उसके प्रयास की तारीफ करनी चाहिए।

बच्चे से उसके काम के बारे में पूछें

अगर कोई काम अच्छा हो, तो हमें उसके बारे में बात करना अच्छा लगता है। इसलिए आपको अपने बच्चे के कुछ अच्छा करने पर या क्रिएटिव करने पर उसके काम की तरीफ तो करनी ही चाहिए साथ ही यह भी पूछना चाहिए कि उसने इसे कैसे किया। जैसे- मान लीजिए आपके बच्चे ने एक ड्राइंग बनाई, तो आप उससे पूछ सकते हैं कि इसे उसने क्यों बनाया, कौन सा हिस्सा बनाना उसके लिए कठिन था, वो आगे क्या बनाना चाहता है, उसे किसी तरह की मदद की जरूरत तो नहीं आदि।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids to motivate

बच्चे को खुशी का एहसास दिलाने वाली बातें बोलें

बच्चे अगर कुछ अच्छा करते हैं और आप उनकी तरीफ करते हैं, तो उन्हें अच्छा तो लगता ही है। लेकिन इसके अलावा भी आप बच्चों की खुशी का एहसास दिलाने वाली बातें बोल सकते हैं, जिससे उन्हें बहुत प्रोत्साहन मिलता है। जैसे आप अच्छे नंबर लाने पर आप बच्चे से बोल सकते हैं कि उसने बहुत अच्छा किया है। उसे कैसा महसूस हो रहा है। उसने ऐसा अकेले कैसे किया या फिर उसकी सफलता में किन दोस्तों ने साथ निभाया, आदि बातें पूछें।

बच्चे को बताएं कि उसके काम का परिणाम क्या होगा

तारीफ करने के साथ-साथ बच्चे को उसके काम का परिणाम या प्रभाव भी बताएं। कुल मिलाकर बच्चे को ये समझाएं कि जो भी उसने किया है, उससे दूसरे लोग कैसे प्रभावित हुए हैं। इससे भी एक तरह की पॉजिटिविटी आती है कि जब बच्चे को एहसास होता है कि उसका अच्छा काम दूसरों के लिए भी फायदेमंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर