न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज: पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान

बीकानेर में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान पत्रकारों से हुई अभद्रता पर आईजी ओमप्रकाश पासवान ने दिया आश्वासन—दोषी पुलिस अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई। पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, घटना का वीडियो भी सौंपा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 4:12:35

पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज: पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान

बीकानेर, 23 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीकानेर यात्रा के दौरान स्थानीय पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश पासवान ने आश्वासन दिया है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकारों ने एकजुट होकर इस घटनाक्रम का कड़ा विरोध दर्ज कराया और इस विषय में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। पत्रकारों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ ड्राइवर को थप्पड़ मारने का प्रयास किया, बल्कि पत्रकारों से धक्का-मुक्की भी की गई। यह घटना पूरी तरह से प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ मानी जा रही है।

इस प्रकरण में एक आरपीएस अधिकारी और एक इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी शामिल था। घटना का वीडियो फुटेज और संबंधित फोटो भी पुलिस को सौंपे गए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की बात कही गई है। आईजी पासवान ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों ने इस संबंध में संयुक्त हस्ताक्षर वाला ज्ञापन भी सौंपा।

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकारों में प्रमुख नाम थे: दीपचंद सांखला, लक्ष्मण राघव, हरीश बी शर्मा, अनुराग हर्ष (पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष), भवानी जोशी, जय नारायण बिस्सा, पन्नालाल नांगल, के.के. सिंह, अरविंद व्यास, विक्रम जागरवाल, रौनक व्यास, प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, रमजान मुगल, नौशाद अली, गुलाम रसूल, जार अध्यक्ष राजेश ओझा, शिव भादानी, सुमित व्यास, जितेंद्र नांगल और दिनेश जोशी।

पत्रकारों की ओर से स्पष्ट किया गया कि प्रेस की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और किसी भी तरह की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?