न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्ट्रेस ने बताया, किस तरह से मिलते थे कास्टिंग काउच के इशारे, Cannes में ऐश्वर्या संग आराध्या की ट्विनिंग

बॉलीवुड में आए दिन कास्टिंग काउच के किस्से सामने आते रहते हैं। खास तौर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकारों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 12:27:42

2 News : एक्ट्रेस ने बताया, किस तरह से मिलते थे कास्टिंग काउच के इशारे, Cannes में ऐश्वर्या संग आराध्या की ट्विनिंग

बॉलीवुड में आए दिन कास्टिंग काउच के किस्से सामने आते रहते हैं। खास तौर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकारों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहते हैं। अब एक्ट्रेस व सिंगर सोफी चौधरी (43) ने भी इस बारे में बात की है। सोफी कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में स्पेशल अपीरेंस भी दी है। सोफी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह फिल्मों में आने की कोशिश कर रही थीं तो लोग एडजस्ट करने की बात करते थे। उस वक्त वह समझ नहीं पाती थीं कि वे क्या चाह रहे हैं।

सोफी ने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा कि मैं बॉलीवुड में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आई थीं। मेरा सक्सेसफुल म्यूजिक करिअर था तो लगा कि एक्टिंग में जाना आसान होगा। इस सिलसिले में मैं अपनी मां के साथ कई लोगों से मिलने लगीं। कुछ लोग तो अच्छे थे। कुछ ऐसे हिंट देते थे कि मैं तब इशारा नहीं समझ पाती थीं। मेरी मां अब इस बात पर हंसती हैं। लोग बोलते थे कि मुझे एडजस्ट या कॉम्प्रोमाइज करना होगा। उस वक्त हम नहीं समझ पाते थे कि इसका क्या मतलब है। समय बीतने के साथ मैं लोगों की बातों का मतलब समझने लगीं।

अगर कोई विदेश से आया है तो लोगों को लगता है कि उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे कई बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े क्योंकि मैं उस तरह का बर्ताव झेलने के लिए तैयार नहीं थी। मेरी बातें अंदर के लोगों से सुनी तो इनका छिपा मतलब समझ आने लगा। अचानक वे आपसे अक्सर मिलना चाहते हैं। बोलेंगे, मैं अपनी हिरोइन को जानना चाहता हूं या मेरी शादी टूटने के कगार पर है। वे डीप कनेक्शन की बात करेंगे और कहेंगे, आपसे मिलकर अच्छा लगता है। जल्द ही आपको पता चलेगा कि कोई फिल्म नहीं है बस आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। बता दें सोफी का जन्म इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुआ था। सोफी साल 2014 में ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘बिग बॉस 8’ जैसे रियलिटी शो में भी दिखी थीं।

कांस फिल्म फेस्टिवल में मॉडर्न लुक में भी आकर्षक लगीं ऐश्वर्या राय बच्चन

एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। बनारसी साड़ी और सिंदूर वाले पहले ट्रेडिशनल लुक के बाद ऐश्वर्या ने अपने दूसरे लुक के साथ भी रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिए। इस बार वह मॉडर्न अवतार में नजर आईं। ऐश्वर्या ने इस लुक के लिए डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रेस को चुना। उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन कैरी किया था, जिस पर भारी एंब्रॉइडरी थी।

ऑफ शोल्डर गाउन के साथ ऐश्वर्या ने लॉन्ग कैप ली थी, जिस पर संस्कृत में भगवद् गीता से लिया गया श्लोक 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि' (कर्म करते जाओ फल की इच्छा मत करो) लिखा था। लुक को ऐश्वर्या ने मिनिमल ज्वेलरी, बोल्ड रेड लिपस्टिक और बालों को वेवी करके पूरा किया। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी ग्लैमरस स्टाइल में नजर आईं। ऐश्वर्या रेड कार्पेट की तरफ जाते समय बेटी का हाथ पकड़े नजर आईं।

हालांकि आराध्या ने अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर कदम नहीं रखा, लेकिन इस दौरान मां-बेटी की बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। मां की तरह ही आराध्या भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक पैंट्स, लॉन्ग कोट, बूट्स और हेयरबैंड के साथ अपने लुक को पूरा किया। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ