न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी के बयान पर सांसद प्रफुल्ल पटेल का कटाक्ष- 'भैया का दिमाग खोखला हो गया है'

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को खोखला बताने पर सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी को बचकानी बातें करने और देश को कमजोर करने वाला बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 3:33:07

राहुल गांधी के बयान पर सांसद प्रफुल्ल पटेल का कटाक्ष- 'भैया का दिमाग खोखला हो गया है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में दिए गए भाषण को लेकर लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उसे खोखला बताया था। इस बयान को लेकर महाराष्ट्र के वरिष्ठ एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने राहुल गांधी को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया है। पटेल ने कहा कि राहुल भैया का दिमाग खोखला हो गया है, और अगर वे इस तरह की बचकानी बातें करते रहेंगे तो इससे देश को नुकसान होगा और अपनी पार्टी को ही गड्ढे में ले जाएंगे। राहुल गांधी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को खोखले भाषण देना बंद कर देना चाहिए।

'राहुल भैया का दिमाग खोखला'

इसी विवाद पर एनसीपी अजीत गुट के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "खोखले भाषण से ज्यादा हमारे राहुल भैया का दिमाग खोखला हो गया है। राहुल गांधी ऐसी बचपने वाली बातें कर रहे हैं, जबकि वे कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दल के नेता और भारत के लोकसभा के विपक्षी नेता हैं। ऐसे बयान देना उनकी गरिमा के लिए ठीक नहीं है। आज विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ रही है और भारत की ताकत को पूरी दुनिया देख रही है। हमारे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी अनादरपूर्ण बातें राहुल गांधी हमारे दुश्मनों को ताकत देने के बराबर हैं, जिससे देश कमजोर होता है। राहुल गांधी को ऐसी बातों को रोक देना चाहिए।"

'मुंबई हमले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी'

इंडिया टीवी की खबर के अनुसार प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि इस तरह की बातें राहुल गांधी ही करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि देश ने कई आतंकवादी हमलों का सामना किया है। खासकर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के वक्त भारत की सरकार कांग्रेस की यूपीए सरकार थी। उस समय न तो किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई हुई और न ही पाकिस्तान पर कोई हमला किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले में कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया और कई आतंकियों को मार गिराया। इससे देश और सेना का मनोबल बढ़ा है। इसलिए, अगर राहुल गांधी ऐसी बचकानी बातें करते रहेंगे तो वे अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे।

विदेशों में डेलिगेशन भेजने से होगा फायदा

ऑल पार्टी डेलिगेशन के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि देश के सांसद विदेश जाकर आतंकवाद के मुद्दे को विश्व स्तर पर समझा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों का मिलकर एक डेलिगेशन बनना और वे कई देशों में जाकर भारत की बात रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे भारत की स्थिति मजबूत होती है। यदि राहुल गांधी इसे समझ नहीं पा रहे हैं, तो यह वास्तव में आश्चर्य की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें